BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बोर्ड परीक्षा के लिए इस बार बनाये 6787 परीक्षा केन्द्र

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की मुख्य परीक्षा इस बार 6787 परीक्षा केन्द्रों में होगी। कोविड-19 के मद्देनजर इस वर्ष माध्यमिक शिक्षा मंडल की मुख्य परीक्षा 2022 के लिए मान्यता प्राप्त सभी स्कूलों को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है, ताकि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो सके।

प्रदेश में मंडल से मान्यता प्राप्त 6787 स्कूल है। अतः इस वर्ष कुल 6787 परीक्षा केन्द्र होंगे। जो नियमित छात्र जिस स्कूल में अध्ययनरत् है, उसी स्कूल में उन्हें परीक्षा में सम्मिलित होना है। स्वाध्यायी छात्रों ने जिस स्कूल से अपना परीक्षा फार्म परीक्षा फार्म अग्रेषित कराया है, वे उसी स्कूल में स्वाध्यायी छात्र के रूप में परीक्षा में सम्मिलित होंगे।

Related Posts