BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

विधायक अरुण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल ने पटरीपार में किया 6 लाख 78 हज़ार सीमेंटीकरण सड़क कार्य का भूमिपूजन

विधायक एवं महापौर ने पटरीपार में किया 6 लाख 78 हज़ार सीमेंटीकरण सड़क कार्य का भूमिपूजन, भूमिपूजन के दौरान पटरीपार के नागरिको ने विधायक व महापौर का किया आभार व्यक्त..

दुर्ग। नगर निगम के सीमा अंतर्गत वार्ड क्र. 19 6 लाख 78 हजार रूपये के विकास कार्य की सौगात वार्ड के नागरिको दी। शहर विधायक अरुण वोरा एवं महापौर धीरज बाकलीवाल ने वार्ड पार्षद काशीराम रात्रे के साथ विकास कार्यो का भूमिपूजन किया गया।

इस मौके पर एमआईसी प्रभारी जयश्री जोशी, पार्षद सतीश देवांगन, अमित देवांगन, निर्मला साहू, श्रीमती ठाकुर, एल्डरमेन हरीश साहू, प्रभारी कार्यपालन जितेंद्र समैया, उपअभियंता पंकज साहू, महामंत्री पप्पू श्रीवास्तव, विकास यादव, नीलू सिंह के अलावा बड़ी संख्या में वर्डनागरिक उपस्थित थे।

निगम दुर्ग द्वारा वार्ड 19 में 6 लाख हजार रूपये की लागत से पटरीपार के नागरिको को मिलेगी सड़क की सुविधा, सीमेंटीकरण सड़क रज्जू किराना स्टोर्स और साई मेडिकल दुकान के पास तक निर्माण कराया जाना हैं।जिससे पटरी पार के नागरिको बड़ी सुविधा मिलेगी।

Related Posts