BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

लाॅक डाउन अवधि के दौरान आधा दर्जन दुकानों का ताला तोड़कर चोरी करने वाले 02 अपचारी सहित 04 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। 01. प्रार्थी तोरण कुमार चेलक ने थाना विधानसभा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम धनसूली बस्ती में रहता है तथा बी.ई. सिविल इंजिनियरिंग तक की पढाई किया है। प्रार्थी धनसूली बाराडेरा बाजार चैक में किराना दुकान चलाता है। प्रार्थी दिनांक 05.02.2020 को व्यवसाय करने के पश्चात रोजाना की तरह रात्रि करीब 09ः10 बजे दुकान बंद कर ताला लगाकर बस्ती वाले घर में चला गया कि प्रातः करीब 04.00 गांव के राजू चेलक ने प्रार्थी को फोन करके बताया कि आपके दुकान का ताला टूटा है शटर उठा है बताने पर प्रार्थी तुरंत किराना दुकान आकर देखा तो ताला टूटा था लोहे की शटर उठा हुआ था दुकान अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरे दिखायी दिया मिलान किया तो रेक पर रखी 01. लवली क्रीम एक पूडा 02. केयर हेसन 24 नग 03. विको 24 नग 04. बोरो प्लस 24 नग 04. हिमालया फेस वाश 06 पीस 05. फेयर लवली फेस वास 01 पीस 06. एक हिमालया फेस वास 12 पीस 07. नीमा सेंडल साबूल 36 नग 08. एक किलो तेल का डिब्बा 10 पीस 09. आधा किलो तेल का डिब्बा 18 पीस 10. 5 किलो वाला तेल हरेली का एक जार 11. सिगरेट 5 पैकेट 12. गुटका सादा 5 पैकेट जुमला किमती 2000/- एवं नगदी रकम नही था। कोई अज्ञात चोर रात्रि के समय प्रार्थी के दुकान के तालों को तोड कर शटर को उठाकर दुकान अंदर प्रवेश कर किराना सामान व नगदी रकम को चोरी कर ले गया। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना विधानसभा में अपराध क्रमांक 37/20 धारा 457, 380 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
रायपुर। 02. प्रार्थी शिव कुमार पंजवानी ने थाना विधानसभा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह प्ले होम स्कूल के सामने सडडू मंे शिवा ट्रेडर्स के नाम से किराना दुकान चलाता है। दिनांक 14.02.2020 को दिन के समय से रात्रि करीब 11.30 बजे व्यवसाय करने के बाद प्रार्थी दुकान बंद कर शटर में ताला लगाकर घर चला गया। दिनांक 15.02.2020 को प्रातः करीब 07ः00 बजे किसी व्यक्ति ने प्रार्थी को फोन करके बताया कि आपके दुकान का ताला टूटा है। तब प्रार्थी कुछ समय बाद दुकान आकर देखा तो दुकान में लगा ताला टूटा हुआ था दुकान के अंदर जाकर देखा तो समान बिखरे पडे थे मिलान करने पर दुकान में रखे समान गोल्ड फ्लेक सिगरेट, चाम्स सिगरेट, माईल सिगरेट, रेग्यूलर सिगरेट, लाईट सिगरेट, केटबरी चाकलेट, रेडबुल्स केन कोल्टड्रींग परफ्यूम डियोडेंन्ट काजू किशमीश बादाम पिस्ता देशी घी प्रियर्स साबुन डब साबुन नहीं था इसके अलावा नगदी रकम 10-15 हजार एवं बिलिंग कागजात नहीं थे। प्रार्थी के दुकान के अलावा बाजू में लगे माता रानी फैन्सी स्टोर से भी कोई चोर दुकान का ताला तोड कर चोरी किया है जिसके मालिक महेन्द्र चैबे से पूछने पर नगदी रकम 5-6 हजार रूप्ये एवं सात सौ रूपये का खिलौना चोरी होना बताया है। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी के दुकान में लगे शटर का ताला तोड कर अंदर प्रवेश कर किराना सामान एवं नगदी रकम चोरी किया है तथा महेन्द्र के दुकान का ताला तोड कर नगदी रकम एवं खिलौना चोरी किया है। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना विधानसभा में अपराध क्रमांक 43/20 धारा 457, 380 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
रायपुर। 03. प्रार्थी छन्नू लाल साहू ने थाना विधानसभा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका सेमरिया मेन रोड पर जयंत किराना स्टोर्स नाम की दुकान है। दिनांक 04.03.2020 को रात्रि में 10.30 बजे प्रार्थी अपनी दुकान में ताला लगाकर अपने घर सेमरिया चला गया था कि अगले दिन दिनांक 05.03.2020 के सुबह 7.00 बजे मेरा भांजा पुरूषोत्तम साहू ने बताया कि आपकी दुकान का पीछे का दरवाजा खुला है तो प्रार्थी तुंरत आकर देखा तो उसकी किराना दुकान का पीछे का दरवाजा के ताला को तोडकर तथा वहां से अंदर मंे हाथ डालकर अंदर के एल ड्राफ्ट को खोलकर दुकान मंे कोई अज्ञात चोर ने अंदर घुसकर किराना सामान जिसमंे विमल गुटखा, राजश्री गुटखा, पानबाग गुटखा, सिगरेट, फेयर एवं लवली, बजाज तेल, क्योकार्पिन तेल, हेयर एवं केयर तेल, साबून जिसमे पीयर्स, लायबायं, लक्स, सेंडल, संतूर, सर्फ एक्सल पाउडर, घंडी पाउडर तथा अन्य चिल्हर सामान से साथ में काला बाहार पान गुटखा तथा मार्गो साबून एवं गल्ला मंे रखा चिल्हर पैसा जो करीबन 7 से 8 हजार रूपया था को चोरी कर ले गया । जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना विधानसभा में अपराध क्रमंाक 75/20 धारा 457, 380 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
रायपुर। 04. प्रार्थिया भारती नायक ने थाना विधानसभा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह गैलेक्सी आईलेण्ड सकरी में रहती है तथा जीरो पाईंट बरौदा में ठेले दुकान में किराना सामान बेचती है। प्रार्थिया दिनांक 13.03.2020 को 09.00 बजे रात को ठेले दुकान को बंद करके घर चली गयी थी । दिनांक 14.03.2020 को सुबह 09.30 बजे आकर देखी तो ठेले दुकान के उपर के टीन के छपरा निकला था तब दुकान को चेक कि तो दुकान में रखे 02 बोरी (50 कि.ग्रा.) चावल, 15 पैकेट सिगरेट, 04 बाटल नारियल तेल कुल किमती 4000/- रूपये नही था को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना विधानसभ में अपराध क्रमांक 85/20 धारा 461 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
विवरण – 05. प्रार्थी ओम प्रकाश चन्द्राकर ने थाना मंदिर हसौद में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम पलौद में रहता है तथा बाजार चैक पलौद में उसका स्वयं का चन्द्राकर किराना एवं जनरल स्टोर्स है। प्रार्थी दिनांक 29.04.20 को दोपहर 03ः00 बजे अपना दुकान बंद किया था कि दिनांक 30.04.2020 को प्रातः करीबन 03ः45 बजे गांव का विनोद धीवर फोन कर बताया कि आपके दुकान का शटर खुला हुआ है। सूचना पाकर प्रार्थी अपने दुकान आकर देखा तो दुकान का शटर का ताला टूटा हुआ था शटर खुला हुआ था दुकान अंदर जाकर देखा तो गल्ला का ताला तोडकर गल्ला में रखे सिक्का लगभग 1000/- रूपये एवं गल्ला में रखें परिचय पत्र आधार कार्ड, ड्राईविंग लायसेंस, पेन कार्ड एवं एसबीआई का एटीएम कार्ड तथा पंचायत का कागजात को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 136/20 धारा 457, 380 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
विवरण – 06. प्रार्थी महेन्द्र गिलहरे ने थाना मंदिर हसौद में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम कुटेसर मे रहता है तथा उसका स्वयं का गांव में रोड किनारे महेन्द्र किराना स्टोर्स के नाम से किराना दुकान है। किराना दुकान के साथ साथ आधार कार्ड से पैसा का लेन-देन करता है। प्रार्थी रोज की भांति दिनांक 18.05.20 को दुकान खोला था शाम 06.00 बजे दुकान बंद कर ताला लगाकर घर चला गया दुकान मे आधार कार्ड से लेन-देन रूपया को दुकान के गल्ला मंे करीबन 40,000 हजार रूपये रखा था दिनांक 19.05.20 के सुबह 07.00 बजे पहूंचा तो देखा दुकान के एक तरफ का शटर में लगा ताला को कोई अज्ञात व्यक्ति तोडकर अंदर प्रवेश कर गल्ला में रखें 40,000 रूपये को चोर चोरी कर ले गया। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमंाक 157/20 धारा 457, 380 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
लाॅक डाउन अवधि के दौरान हुये चोरी की 06 घटनाओं को पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार यादव द्वारा गंभीरता से लेते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध, नगर पुलिस अधीक्षक माना, थाना प्रभारी विधानसभा एवं थाना प्रभारी मंदिर हसौद को अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर गिरफ्तार करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एक विशेष टीम का गठन कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी प्रारंभ किया गया। टीम द्वारा सभी घटना स्थलों का बारिकी से निरीक्षण किया जाकर प्रार्थियों से घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ करने के साथ ही घटना के संबंध में आसपास के लोगों से भी पूछताछ किया गया। टीम द्वारा प्रकरण में मुखबीर लगाने के साथ ही आरोपियों के संबंध में तकनीकी विश्लेषण किया गया। टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का भी अवलोकन कर अज्ञात आरोपियों की पहचान सुनिश्चित करने के प्रयास किये जा रहे थे इसी दौरान आरोपियों की गिरफ्तारी में लगी टीम को एक आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। जिसके आधार पर टीम द्वारा घटना में शामिल एक अपचारी बालक को पकड़ने में सफलता मिली। टीम द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर अपचारी बालक द्वारा अपने तीन अन्य साथी रोशन यादव, हरीश चंदेल एवं एक अन्य अपचारी के साथ मिलकर थाना विधानसभा एवं थाना मंदिर हसौद क्षेत्र के अलग – अलग 06 दुकानों का ताला तोड़कर शटर उठाकर चोरी की घटनाओं को कारित करना स्वीकार किया गया। टीम द्वारा घटना में शामिल सभी आरोपियों/अपचारियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर कब्जे से चोरी की गुटखा, सिगरेट, किराना सामान, काॅस्मेटिक सामान, अन्य सामान, नगदी रकम तथा चोरी की रकम से क्रय किया गया 03 नग मोबाईल फोन तथा 01 नग बिना नंबर एच एफ डीलक्स मोटर सायकल जुमला कीमती 1,00,000/- रूपये एवं घटना में प्रयुक्त आलाजरब जप्त किया गया। घटना का मास्टर माइंड आरोपी रोशन यादव है जो पूर्व में भी चोरी के प्रकरण में जेल निरूद्ध रह चुका है। आरोपियों/अपचारियों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही की जा रही है तथा उनसे इस प्रकार की अन्य चोरी की घटनाओं के संबंध में भी विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
गिरफ्तार

  1. रोशन यादव पिता बल्ला यादव उम्र 26 साल निवासी ग्राम पलौद थाना मंदिर हसौद रायपुर।
  2. हरीश चंदेल पिता दिनेश चंदेल उम्र 19 साल निवासी ग्राम पलौद थाना मंदिर हसौद रायपुर।
  3. दो अपचारी बालक।

Related Posts