केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं के दूसरे टर्म की बोर्ड परीक्षा की तारीखों का एलान कर दिया है. सीबीएसई की ओर से बुधवार को जारी नोटिस में कहा गया है कि टर्म 2 की परीक्षाएं 26 अप्रैल 2022 से शुरू होंगी….
नईदिल्ली (ए)। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं के दूसरे टर्म की बोर्ड परीक्षा की तारीखों का एलान कर दिया है. सीबीएसई की ओर से बुधवार को जारी नोटिस में कहा गया है कि टर्म 2 की परीक्षाएं 26 अप्रैल 2022 से शुरू होंगी. सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि टर्म-2 एग्जाम का टाइम-टेबल भी जल्द जारी कर दिया जाएगा।
ऑफ लाइन आयोजित कराई जाएगी परीक्षाएं- सीबीएसई ने बताया कि 26 अप्रैल से शुरू होने जा रही टर्म-2 सैद्धांतिक परीक्षाएं बोर्ड की वेबसाइट cbse.nic.in पर दिए गए सैंपल पेपर्स के अनुसार ही होंगी. यानी टर्म-2 का पेपर पैटर्न सैम्पल पेपर्स के अनुसार ही होगा. परीक्षाएं कोविड-19 निर्देशों का पालन करते हुए ऑफलाइन आयोजित कराई जाएंगी. इन परीक्षाओं की डेट शीट (CBSE Term 2 Date Sheet 2022) भी जल्द ही बोर्ड की वेबसाइट cbse.nic.in पर जारी की जाएगी।
इस कारण दो टर्म में परीक्षाएं आयोजित कराने का लिया गया था निर्णय- बता दें कि सीबीएसई ने कोरोना के चलते 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं टर्म 1 और 2 में करने का फैसला किया था. सीबीएसई क्लास 10 टर्म-1 बोर्ड माइनर विषयों की परीक्षाएं 17 नवंबर और मेजर विषयों की परीक्षाएं 30 नवंबर से 11 दिसंबर तक चलीं थीं. वहीं, 12वीं क्लास के माइनर विषयों की परीक्षाएं 16 नवंबर और मेजर विषयों की परीक्षाएं 01 से 22 दिसंबर 2021 तक हुई थी. सीबीएसई बोर्ड 12वीं की परीक्षाओं में हर साल करीब 13 लाख छात्र-छात्राएं भाग लेते हैं. वहीं सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में भी देशभर के करीब 18 लाख स्टूडेंट्स शामिल होते हैं।
Central Board of Secondary Education (CBSE) will conduct the term-2 board exams for Class 10 and 12 in offline mode from April 26, 2022 pic.twitter.com/ricRahVNYR
— ANI (@ANI) February 9, 2022
टर्म 1 के रिजल्ट का इंतजार- सीबीएसई ने अभी 10वीं 12वीं के टर्म 1 बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट जारी नहीं किए हैं. टर्म 1 बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट जल्द जारी किए जाने की संभावना जताई जा रही है. बता दें कि जो छात्र टर्म 1 बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हुए हैं, वे अपने एग्जाम रोल नंबर की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे. रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in तथा results.gov.in पर मार्कशीट के तौर पर रिलीज किए जाएंगे.















