BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

अवैध होंडिंग के खिलाफ अभियान के दूसरा दिन भी दुर्ग निगम ने अवैध होडिंग पर चला जेसीबी, कल भी जारी रहेगा अभियान

दुर्ग। नगर पालिक निगम आयुक्त हरेश मंडावी के निर्देश पर आज बुधवार निगम अमले ने जी.ई.रोड बीआईटी कॉलेज के पास सड़क किनारे में बड़े अवैध होंडिंगो पर नगर निगम ने कार्रवाई कर जेसीबी से तोड़कर हटवाया गया। विज्ञापन एजेंसी द्वारा निगम की सख्ती दिखाए जाने पर स्वयं कटर के माध्यम से अपना होंडिंग को कटवाकर रख रहे है।

निगमायुक्त के निर्देश शहर में बीआईटी कॉलेज से लेकर मिनी माता चौक तक जितने भी अवैध होंडिंग लगे हुए है उसको हटाने के लिए निर्देशित किया है। नगर पालिक निगम बाजार विभाग, राजस्व विभाग, अतिक्रमण व उड़नदस्ता अमले ने आज कार्रवाही का दूसरा दिन भी जीईरोड बीआईटी कॉलेज सड़क किनारे बड़े एवं छोटे अवैध होंडिंग को जेसीबी से हटावाया।

इस मौके पर अतिक्रमण विभाग अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, उड़नदस्ता अधिकारी शिव शर्मा,सहायक प्रभारी ईश्वर वर्मा,शशिकांत यादव,भुवान दास साहू,दीपक निषाद,राजेश दग्गर,मन्नी मन्हारे, के अलावा अमला मौजूद थे। आयुक्त हरेश मंडावी के सख्त निर्देश पर अमले ने जी.ई रोड पर स्थापित अवैध होंडिंग को हटाया गया।

पूर्वमे जीई रोड शहर से होडिंग हटाने के लिए नोटिस जारी किया गया था। बीआईटी कॉलेज से लेकर मिनी माता चौक तक अवैध होंडिंग पर कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

Related Posts