BREAKING

Uncategorised

रात्रि गश्त में लापरवाही पुलिस अधीक्षक ने 04 आरक्षकों को किया लाइन अटैच

रात्रि गश्त में लापरवाही, पुलिस अधीक्षक ने किया लाइन अटैच, रात्रि गश्त व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु जिम्मेदार अधिकारियों को जारी किया शो कॉज नोटिस, ड्यूटी पर मुस्तैद जवान को किया पुरस्कृत, पॉइंट ड्यूटी न लगाने पर चौकी प्रभारियों से मांगा स्पष्टीकरण, रात्रि गश्त व्यवस्था जांचने औचक निरीक्षण पर निकले पुलिस अधीक्षक….

कोरबा। पुलिस अधीक्षक भोज राम पटेल आज रात्रि में कोरबा शहर में रात्रि गश्त व्यवस्था जांचने के उद्देश्य से अचानक रात्रि शहर भ्रमण पर निकले । रात्रि गश्त व्यवस्था में तैनात 04 कर्मचारियों के द्वारा लापरवाही बरतना पाए जाने लाइन हाजिर किया गया है  वहीं रात्रि में गश्त व्यवस्था दुरुस्त रखने हेतु जिम्मेदार 02 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।

एसपी भोजराम पटेल द्वारा जहां एक ओर रात्रि गश्त में लापरवाही बरतना पाए जाने पर कर्मचारियों को लाइन हाजिर किया गया , वहीं रात्रि गश्त पर मुस्तैदी से ड्यूटी करते पाए गए कर्मचारी को 100 रुपए नगद इनाम से भी पुरस्कृत किया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने पाया कि चौकी प्रभारी सीएसईबी एवं चौकी प्रभारी मानिकपुर के द्वारा रात्रि गश्त में पॉइंट ड्यूटी पर कर्मचारियों को नहीं लगाया गया था मात्र वाहन पेट्रोलिंग लगाया था । चौकी प्रभारियों द्वारा बरते गए लापरवाही पर भी पुलिस अधीक्षक द्वारा स्पष्टीकरण मांगा गया है।

लाइन हाजिर किए गए कर्मचारी:-

1- आरक्षक – डोमन मधुकर थाना बालको
2- आरक्षक – अश्विनी कुमार मरार थाना बालको
3- आरक्षक – चंद्रहास कश्यप चौकी रामपुर
4- आरक्षक – अश्विनी ओगरे चौकी रामपुर

नगद इनाम से पुरस्कृत कर्मचारी:-

आरक्षक – सुरेंद्रपाल कंवर थाना कोतवाली

Related Posts