BREAKING

देश-दुनियाफीचर्ड

अलविदा लता दीदी: पंचतत्व में विलीन हुईं लता मंगेशकर, अंतिम संस्कार में शामिल हुए पीएम मोदी

भारत रत्न लता मंगेशकर का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया है. अंतिम संस्कार में पीएम मोदी समेत सीएम ठाकरे और बॉलीवुड के कई सितारे मौजूद रहें…

 

मुंबई (ए)। स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया है. राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी मुंबई के शिवाजी पार्क में पहुंचे हुए थें. उन्होंने स्वर गायिको को श्रद्धा सुमन अर्पित किया. अंतिम संस्कार के दौरान शिवाजी पार्क में महाराष्ट्र सीएम उद्धव ठाकरे, बॉलीवुड स्टार शाहरुख़ खान, आमिर खान समेत राजनितिक और बॉलीवुड से जुडी हस्तियां मौजूद रहीं. सचिन तेंदुलकर भी अपनी पत्नी अंजलि के साथ स्वर कोकिला को अंतिम विदाई देने पहुंचे हुए थें।

रविवार की शाम शिवाजी पार्क में लता मंगेशकर के भतीजे आदित्य ने उन्हें मुखाग्नि दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने लता दीदी के पार्थिव शरीर पर फूल रखा और झुककर उन्हें प्रणाम किया. इसके बाद पीएम मोदी ने वहां मौजूद लता के परिवारवालों से बातचीत की. पीएम ने वहां मौजूद लोगों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया और एक-एक कर सभी से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला एयरपोर्ट से 6.20 बजे सीधे शिवाजी पार्क पहुंचा. एयरपोर्ट पर उनकी आगवानी के लिए राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे और पूर्व सीएम और बीजेपी नेता देवेंद्र फडनवीस मौजूद रहे।

92 वर्षीय लता मंगेशकर पिछले 29 दिनों से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इलाजरत थीं. लेकिन रविवार की सुबह उन्होंने अस्पताल में ही अंतिम सांस ली है. उनके निधन की खबर ने न सिर्फ देश बल्कि पूरे विश्व को स्तब्ध कर दिया है. चारों तरफ शोक की लहर दौड़ पड़ी है. 30 हजार से अधिक गानों को अपनी सुरीली आवाज दे चुकीं लता मंगेशकर आज पंचतत्व में विलीन हो जाएंगी. लता जी के निधन पर 2 दिन का राष्ट्रीय शोक रहेगा. देशभर में झंडा आधा झुका रहेगा।

लता जी की पार्थिव देह दोपहर करीब 1.10 बजे प्रभु कुंज स्थित उनके घर पहुंची। यहां आम लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे सकेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शाम 5 बजे मुंबई पहुंच कर उनके अंतिम दर्शन करेंगे. अंतिम संस्कार आज शाम साढ़े छह बजे शिवाजी पार्क के श्मशान में किया जाएगा।

Related Posts