भिलाई। आज सूर्या मॉल चौक भिलाई पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया। विषय कुछ इस प्रकार था कि कल छत्तीसगढ़ भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राजेश मूणत को जबरदस्ती गिरफ्तार कर विधानसभा थाने ले जाया गया और उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया।
जिसका कल विधानसभा थाने में जोरदार विरोध किया गया और आज इस दुर्व्यवहार के कारण युवा मोर्चा के द्वारा सूर्या मॉल चौक में मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। उपस्थित पुलिसकर्मियों ने पुतला दहन को बचाने की कोशिश की मगर भाजयुमो ने पुतला दहन कर दिया, उपस्थित पुलिसकर्मियों ने पानी डालकर जलते पुतला को बुझाया।
पुतला दहन मे मुख्य रूप से रोहन सिंह प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी, कवरपाल सिंह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सोशल मीडिया, अमन राजपूत, शेखर साह, अभिषेक परिहार, आकाश राजपूत, जय पटेल, सतया पंडित, चिंटू सिंह, दीपक निर्मलकर, नवजोत सिंह, अर्जुन पांडेय अन्य युवा मोर्चा के साथी उपस्थित थे। लिंक ओपन कर देखे पतला दहन का वीडियो…👇
https://youtube.com/shorts/0p89fo9hRSY?feature=share















