लता मंगेशकर का अंतिम संस्कार आज शाम साढ़े 6 बजे मुंबई के शिवाजी पार्क में किया जाएगा, इस वक्त लता मंगेशकर का पार्थिव शरीर उनके आवास प्रभुकुंड पहुंच चुका है…
नईदिल्ली (ए)। रविवार को देश की मशहूर गायिका और स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन का समाचार सुनते ही पूरा देश शोकाकुल हो गया। लता के निधन पर केंद्र सरकार ने दो दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। लता के निधन पर राजनीतिक हस्तियों से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े दिग्गजों ने शोक व्यक्त किया है।
साढ़े 6 बजे होगा लता मंगेशकर का अंतिम संस्कार: बृहन्मुंबई नगर निगम आयुक्त इकबाल सिंह चहल- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम लगभग 5:45-6:00 बजे अंतिम संस्कार के मैदान में पहुंचेंगे, जिसके बाद लता मंगेशकर जी का अंतिम संस्कार शाम लगभग 6:15-6:30 बजे किया जाएगा: बृहन्मुंबई नगर निगम आयुक्त इकबाल सिंह चहल
Maharashtra | Prime Minister Narendra Modi will reach the funeral ground at around 5:45-6:00pm today, after which #LataMangeshkar Ji's last rites will be conducted at around 6:15-6:30pm: Brihanmumbai Municipal Corporation Commissioner Iqbal Singh Chahal pic.twitter.com/HwXVj6cMCR
— ANI (@ANI) February 6, 2022
लता दीदी को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए मुंबई जाऊंगा: पीएम- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर करा है कि वे लता दीदी को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए मुंबई जाएंगे। उन्होंने लिखा, “लता दीदी को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए कुछ समय बाद मुंबई के लिए प्रस्थान करूंगा।”
Will be leaving for Mumbai in some time to pay my last respects to Lata Didi.
— Narendra Modi (@narendramodi) February 6, 2022
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने लता मंगेशकर के निधन पर शोक जताया-कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मशहूर गायिका लता मंगेशकर के निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा, “आज एक युग का अंत हो गया। लता जी हमेशा पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगी।”
उनके साथ गाने के लिए मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं: संगीतकार एआर रहमान- हमारे लिए दुखद दिन है। लता जी कोई सिर्फ एक आइकन ही नहीं है, वह भारत के संगीत और कविता का एक हिस्सा हैं; यह शून्यता सदा बनी रहेगी। मैं लता दीदी को याद करते हुए जागता था और प्रेरित हो जाता था; कुछ गाने रिकॉर्ड करने और उनके साथ गाने के लिए मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं: संगीतकार एआर रहमान
Preparations are underway for the state funeral of singer Lata Mangeshkar at Mumbai's Shivaji Park pic.twitter.com/socyiQmhSB
— ANI (@ANI) February 6, 2022
शिवाजी पार्क में अंतिम विदाई की तैयारी शुरू- लता मंगेशकर का अंतिम संस्कार आज शाम साढ़े 6 बजे मुंबई के शिवाजी पार्क में किया जाएगा। इस वक्त लता मंगेशकर का पार्थिव शरीर उनके आवास प्रभुकुंड पहुंच चुका है। उधर, शिवाजी पार्क में अंतिम विदाई की तैयारी शुरू हो गई है।















