रिकॉर्ड पांचवीं बार अंडर-19 वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया, यश धुल की कप्तानी वाली टीम ने सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में पहले गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड को 44.5 ओवर में 189 रन पर ढेर कर दिया और फिर 47.4 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य पा लिया..
नईदिल्ली (ए)। सबसे ज्यादा बार अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने का रिकॉर्ड बनाने के बाद भारत की युवा टीम पर अब इनाम भी बरसने लगे हैं। भारतीय टीम ने शनिवार रात एंटीगा में खेले गए फाइनल में इंग्लैंड को 4 विकेट से शिकस्त देकर रिकॉर्ड पांचवीं बार अंडर-19 वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया। यश धुल की कप्तानी वाली टीम ने सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में पहले गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड को 44.5 ओवर में 189 रन पर ढेर कर दिया और फिर 47.4 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य पा लिया। खिताबी पंच लगाने के बाद खिलाड़ियों पर अब इनाम बरसने लगे हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने खिलाड़ियों के अलावा सपोर्ट स्टाफ के लिए भी ईनामों की घोषणा की है।
I’m pleased to announce the reward of 40 lacs per player and 25 lacs per support staff for the U19 #TeamIndia contingent for their exemplary performance in #U19CWCFinal. You have made 🇮🇳 proud. @SGanguly99 @ThakurArunS @ShuklaRajiv
— Jay Shah (@JayShah) February 5, 2022
बीसीसीआई सचिव जय शाह ने भारत की वर्ल्ड कप जीत के बाद ट्वीट किया, ‘अंडर-19 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करके खिताब जीतने वाले अंडर-19 टीम के सदस्यों को बीसीसीआई 40-40 लाख रुपए का नकद पुरस्कार और सपोर्ट स्टाफ को 25-25 लाख रुपए देगा। आपने हमें गौरवान्वित किया है।’ पूर्व कलात्मक बल्लेबाज और एनसीए प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण भी टीम के साथ वेस्टइंडीज में थे।
Congratulations to the under 19 team and the support staff and the selectors for winning the world cup in such a magnificent way ..The cash prize announced by us of 40 lakhs is a small token of appreciation but their efforts are beyond value .. magnificent stuff..@bcci
— Sourav Ganguly (@SGanguly99) February 5, 2022
बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने भी खिलाड़ियों को पुरस्कार दिए जाने के बारे में लिखा, ‘अंडर-19 टीम के खिलाड़ी, सपोर्ट स्टाफ और सेलेक्टर्स को इतने शानदार तरीके से वर्ल्ड कप जीतने के लिए बधाई। हमारे द्वारा 40 लाख रुपए के पुरस्कार की घोषणा प्रशंसा का एक छोटा सा प्रतीक है, लेकिन उनके प्रयास इससे परे हैं. शानदार खेल।’
2⃣0⃣0⃣0⃣ 🏆
2⃣0⃣0⃣8⃣ 🏆
2⃣0⃣1⃣2⃣ 🏆
2⃣0⃣1⃣8⃣ 🏆
2⃣0⃣2⃣2⃣ 🏆India U19 – The FIVE-TIME World Cup Winners 👏 🔝#U19CWC #BoysInBlue pic.twitter.com/DiE53Sdu0Y
— BCCI (@BCCI) February 5, 2022
भारतीय टीम के लिए दिनेश बाना ने शानदार छक्का जड़कर भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाया। वहीं, शेख रशीद ने 84 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 50, निशांत सिंधू ने 54 गेंदों पर 5 चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 50 और राज बावा ने 35 रनों की पारी खेली। भारत ने इससे पहले, 2000 में मोहम्मद कैफ की कप्तानी में, 2008 में विराट कोहली की कप्तानी में, 2012 में उन्मुक्त चंद की कप्तानी में और 2018 में पृथ्वी शॉ की कप्तानी में अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता था।
That six from Dinesh Bana took me back to memory lane of 2011cwc final 😍.🏆#U19CWC #INDvENG pic.twitter.com/msTQbJdpVe
— PredatorAHad_07🎮🏏 (@predator_ahad) February 5, 2022
सबसे ज्यादा 5वीं बार जीता अंडर 19 वर्ल्ड कप- भारत ने इसके साथ रिकॉर्ड पांचवीं बार अंडर-19 वर्ल्ड कप जीत लिया। टीम इंडिया ने इससे पहले, 2000, 2008, 2012 और 2018 में अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता था। भारत ने अब तक खेले 14 आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप में से 8 बार फाइनल खेलने का रिकॉर्ड मजबूत किया था और फाइनल मैच जीतकर भारत ने इतिहास रचा। भारत के अलावा दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया की टीम है, जिसने तीन खिताब जीते हैं। वहीं, दो बार पाकिस्तान की टीम को आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने का मौका मिला है। इन टीमों के अलावा, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश ने एक-एक बार ये ट्रॉफी जीती है।















