BREAKING

Uncategorised

शिक्षकों की मनचाहा पोस्टिंग के नाम पर रिश्वत लेने वाले दो भ्रष्टाचारी शिक्षक गिरफ्तार, नगदी 18 हजार रुपये जप्त

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ मे शिक्षकों की ट्रांसफर पोस्टिंग के नाम पर रिश्वत लेने वाले 2 शिक्षकों को आज बिलासपुर की सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बिलासागुड़ी में आयोजित पत्रकारवार्ता में एसएसपी पारुल माथुर ने कहा कि आरोपियों से नई चयनित शिक्षकों की सूची घटना में उपयोग किए गए मोबाइल और नगदी रिश्वत 18 हजार जप्त किए गए हैं।

जांजगीर जिला सोढ़ी  गांव निवासी पेशे से शिक्षक ने शिकायत दर्ज कराया कि साल 2019 में व्यापम से शिक्षक के पद का विज्ञापन निकाला गया। उसने भी अपनी पत्नी का फॉर्म भरा था। फॉर्म में अपना मोबाइल नंबर भी लिखा था। परीक्षा दिए जाने के बाद चयन सूची में पत्नी का भी नाम आया। सूची निकलने के बाद एक दिन उसके नंबर पर एक व्यक्ति का फोन आया। फोन करने वाले ने अपना नाम नंदकुमार साहू बताया।

एसएसपी पारुल माथुर ने कहा कि पीड़ित शिक्षक के अनुसार नंद कमार साहू ने अनुचित तरीके से कुल 85000 लिए । पुलिस ने शिक्षक की शिकायत पर नंद कुमार साहू के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया । आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने पुलिस टीम को वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में रवाना किया गया। पुलिस टीम ने मामले में गंभीरता से जांच पड़ताल कर आरोपी नंदकुमार साहू को हिरासत में लिया।

पूछताछ के दौरान नंद कमार साहू ने अपने शिक्षक साथी योगेश कुमार पांडे का नाम लिया। नंदकुमार ने बताया कि योगेश कुमार पांडे प्रति अभ्यर्थी 5000 के कमीशन पर चयनित शिक्षकों की सूची लेकर शिक्षकों के पास संपर्क करता था। पोस्टिंग दिलाने का लालच देकर वसूली करता था।

नंदकुमार साहू की निशानदेही पर दूसरे शिक्षक योगेश कुमार पांडे को हिरासत में लिया गया। योगेश कुमार पांडे गीतांजलि सिटी फेस 1 सरकंडा का रहने वाला है। कड़ाई से पूछताछ करने पर योगेश पांडे ने जुर्म कबूल किया। योगेश के कब्जे से रिश्वत के 18000 जब किए गए साथ ही चयनित शिक्षकों की सूची को भी बरामद किया गया।

खंडन:-
शिक्षा विभाग में पोस्टिंग के नाम पर अवैध वसूली करने के प्रकरण में बिलासपुर पुलिस के द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है।आरोपी योगेश कुमार पांडे का सम्बंध किसी भी मंत्री के किसी भी रिस्तेदार या सगे संबंधियों से पुलिस विवेचना में नही पाया गया है। आरोपी योगेश पांडे संकुल प्रभारी के पद पर नही है, बल्कि संकुल कार्यालय में सम्बद्ध है, कुछ पोर्टल न्यूज में उक्त भ्रामक जानकारी प्रचार किया जा रहा उचित नहीं है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा जारी

 

Related Posts