BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

आदर्श एकता मंच द्वारा वंचितों, गरीबों, जरूरतमंदों को कम्बल वितरण किया गया

भिलाई। आदर्श एकता मंच सर्वधर्म समभाव,वसुदैव कुटुम्बकम, विश्व बंधुत्व भावना पर आधारित मानव सेवा के साथ सामाजिक,पारिवारिक, सांस्कृतिक उत्थान और परस्पर सुख दुख में भागीदारी के लिए संचालित है।

आदर्श एकता मंच द्वारा मानव सेवा भावना के उद्देश्य से ठंड में
ठिठुरते वंचितों, गरीबों ,जरूरतमंदों को प्रतिवर्ष कम्बल वितरण सतत किया जाता है , इस वर्ष भी गुरुवार को साईं मंदिर सेक्टर 6 में सन्ध्या 5 बजे आदर्श एकता मंच के तत्वावधान में वंचितों, गरीबों जरूरतमंदों को कम्बल वितरण किया गया।

मानव सेवा के इस पुनीत अवसर पर आदर्श एकता मंच की कार्यकारिणी के सदस्य भारी तादात में सम्मिलित हुए। इस आयोजन के मुख्य अतिथि पूर्व सीएसपी वीरेन्द्र सतपथी थे।

जिसमें संतोष किचलू, टी आर कन्नौजे, परमेश्वर वैष्णव, प्रभाकर वानखेड़े, बलकार सिंह भट्टी,राधा कांत पांडे,,मुकेश तिवारी, जया रेड्डी,सरस्वती धानेश्वर विजय लक्षमी ईशा मुदलियार, करुणा रॉव ,वामन राव भराडे, प्रदीप भट्टाचार्य, राम सुंदर मूर्ति,ताम्रध्वज सिन्हा,मनीष कुमार,राज कुमार, राजेश चौहान, मोजी राम ,बी जी कारे, आर के शर्मा,

सोम सिंह कतलम, उमा चरण साहू,तरुण शर्मा,विपिन बिहारी मिश्रा, जय प्रकाश, दीना सरस्वतीनाथ, विनय कुमार,धाडसे, खेम चौधरी, सी के धनेश्वरपटेल ,लाल सिंह,अशोक कुमार,डी एल साहू, सम्मिलित हुए।

Related Posts