BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

नाबालिक लड़की से बलात्संग का आरोपी गिरफ्तार, रिपोर्ट दर्ज होने के तत्काल बाद की गई गिरफ्तारी

भिलाई। दिनांक 31.01.2022 की रात्रि गांधी नगर दीक्षित कालोनी सुपेला में निवास करने वाला परिवार अपने मकान में सो रहे थे। दूसरे कमरे में उनकी नाबालिक बेटी सो रही थी। रात्रि करीबन 02.30 बजे लड़की के मां-बाप को यह एहसास हुआ कि बाहर का कोई आदमी घर पर आया है।

थोड़ी देर बाद उनकी नाबालिक लड़की की चीखने चिल्लाने की आवाज आई। तब मां बाप लड़की के कमरे में गये देखा कि एक पड़ोस के मोहल्ले का लड़का लडकी से जबरदस्ती कर रहा है। मां बाप को देखकर आरोपी वहां से फरार हो गया।

पीड़िता की मां ने उसकी रिपोर्ट दूसरे दिन सुपेला थाने में दर्ज कराई जो थाना सुपेला अपराध कमांक 88/2022 धारा 376 ( 2 ) ( एन ), 450 भादवि 4, 6 पाक्सो एक्ट दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीएन मीणा के निर्देशन एवं अति पुलिस अधीक्षक शहर संजय ध्रुव तथा नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर आर . के . जोशी के मार्गदर्शन में मुखबीर सूचना के आधार पर आरोपी राजपाल उर्फ शिवम साहू पिता महेश साहू उम्र 19 साल निवासी वार्ड -5 गांधी नगर कोसानाला सुपेला आज दिनांक 02.02.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया।

इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक सुरेश ध्रुव उप निरी पवन देवांगन , सउनि खुशबू वर्मा , रजनीकांत दीवान , आरक्षक रजनेश तिवारी , कपिल चौधरी , सुरेन्द्र गिरी का विशेष योगदान रहा। आरोपी- राजपाल उर्फ शिवम साहू पिता महेश साहू उम्र 19 साल निवासी वार्ड -5 गांधी नगर कोसानाला सुपेला जिला – दुर्ग।

Related Posts