भिलाई। निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने आज अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं पर तेज गति से कार्य करने के निर्देश दिए। अधूरे विकास कार्यों पर भी उन्होंने अधिकारियों से शीघ्र कार्य पूर्ण करने कहा।
निगमायुक्त ने आज गोधन न्याय योजना, कोविड टीकाकरण, स्वच्छ भारत मिशन, लोक सेवा गारंटी योजना, मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना एवं धनवंतरी योजना, मुख्यमंत्री वार्ड कार्यालय में प्राप्त आवेदन के निराकरण की जानकारी, पौनी पसारी योजना, शहरी स्वच्छता अंतर्गत मिशन क्लीन सिटी योजना तथा स्वच्छ सर्वेक्षण 2022, प्रधानमंत्री आवास योजना, अमृत मिशन एवं जलापूर्ति, अधोसंरचना अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की जानकारी, निकाय की राजस्व वसूली, लंबित देनदारियों की स्थिति, इंदिरा प्रदर्शनी पथ प्रकाश योजना, प्रधानमंत्री स्व निधि योजना, कमजोर एवं पिछड़ा वर्गों का सर्वेक्षण, राजीव युवा मितान क्लब योजना, अंग्रेजी माध्यम स्कूल, ग्रीष्मकालीन टैंकर मुक्त पेयजल योजना व्यवस्था तथा जनदर्शन से संबंधित विषयों पर अधिकारियों की समीक्षा ली। बैठक में अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, अधीक्षण अभियंता यूके धलेंद्र, दीपक कुमार जोशी, उपायुक्त नरेंद्र बंजारे, समस्त जोन आयुक्त एवं विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
निगम की मोबाइल टीम ने 514 लोगों से 62345 रुपए का वसूला जुर्माना, बाजार, सार्वजनिक क्षेत्र एवं चौक चौराहों में चल रहा मास्क है चेकिंग अभियान- नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में मास्क नहीं लगाने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। बढ़ते हुए कोरोना संक्रमण की रोकथाम करने निगम क्षेत्र के सभी बाजारो, सार्वजनिक स्थलों एवं चौक चौराहों पर मास्क चेकिंग को लेकर सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।
बिना मास्क के कोई भी व्यक्ति पाए जाने पर उनसे जुर्माना वसूला जा रहा है तथा जुर्माने की राशि देने में बहानेबाजी करने वालों पर सख्ती बरती जा रही है। निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे के निर्देश पर कोरोना गाइडलाइन का पालन कराने निगम की टीम सुबह 6 बजे से ही कार्यवाही के लिए निकल रहे है, इसके साथ ही रात्रि तक टीम घूम-घूम कर कार्यवाही करते हुए अब तक 514 लोगो से 62345 रूपए जुर्माना वसूल चुके है। बिना मास्क लगाए दुकानों का संचालन करने वाले दुकानदारों को निगम आयुक्त ने कड़ी समझाइश दी और उनसे जुर्माना वसूलने के निर्देश दिए है।
निगम की टीम आज सुपेला बाजार, शांतिनगर, गोलबाजार, पावर हाउस फल एवं सब्जी मंडी, छावनी एरिया, केम्प एरिया, सेक्टर 06 का ए एवं बी मार्केट, सिविक सेंटर, स्मृति नगर, आदि स्थानों पर कार्यवाही करते हुए 514 लोगो से 62345 रूपए जुर्माना वसूल चुके है। मास्क चेकिंग के लिए निकलने वाली निगम की टीम निगम क्षेत्र में घूम-घूम कर मास्क नहीं पहनने या मास्क को लटकाकर रखने वालों से जुर्माना वसूल रही है।
बाजार में ग्राहक, दुकानदार को अनिवार्य रूप से मास्क लगाने तथा सोशल डिस्टेसिंग का पालन कराने अपील कर रहे है! लाउडस्पीकर के माध्यम से लगातार कोरोना गाइडलाइन का पालन कराने संदेश दिया जा रहा है। सोशल डिस्टेंस का पालन कराने सड़क पर सामान फैलाकर व्यवसाय करने वालों के सामग्री को अंदर करवाया जा रहा है।
कार्रवाई के दौरान कुछ ऐसे लोग भी होते है जो जुर्माना की राशि देने के लिए पैसे नहीं है का बहाना बनाते है लेकिन टीम के कर्मचारी द्वारा सख्ती दिखाने पर सभी अर्थदण्ड दे रहे है और उन्हें दोबारा बिना मास्क के बाहर नहीं निकलने की समझाइश दिया जा रहा है। मास्क चेकिंग अभियान लगातार जारी है, निगम की टीम द्वारा मास्क न पहनने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।















