BREAKING

Uncategorised

02, 03, 04 और 05 फरवरी को गोंदिया-रायगढ़ जनशताब्दी, गोंदिया-बरौनी, गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू सहित यह ट्रेन अलग-अलग तिथि में रहेगी रद्द, देखे पूरी सूची

रायपुर नाका रेलवे समपार फाटक क्र. 444 पर सड़क यातायात बंद रहेगा- रायपुर- 31जनवरी, 2022/ पीआर/आर/486

रायपुर रेल मंडल में दुर्ग लिंक केबिन-दुर्ग के मध्य स्थित रायपुर नाका रेलवे समपार फाटक क्रमांक 444 (कि.मी. 864/25-27) उक्त फाटक पर रेलवे ट्रैक (अप लाईन ) की मरम्मत का कार्य दिनांक 05.02.2022 को सुबह 08:00 बजे से 07.02.2022 को शाम 17:00 बजे तक किया जाएगा। उक्त समपार फाटक से सड़क यातायात वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। समपार फाटक की मरम्मत करना रेल यातायात व यात्रियों की संरक्षा की दृष्टि से अति आवश्यक हैं। रेल प्रशासन सभी से सहयोग की आशा करता है।

सिकंदराबाद-दरभंगा-सिकंदराबाद एक्सप्रेस में 02 अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा- रायपुर – 31 जनवरी 2022/पीआर/आर/487

रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की बेहतर सुविधा व स्लीपर कोच में यात्रा करने वाले अधिकाधिक यात्रियों को कंफ़र्म बर्थ उपलब्ध कराने हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली गाड़ी संख्या 17007/17008 सिकंदराबाद-दरभंगा-सिकंदराबाद एक्सप्रेस में 02 अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा अस्थायी रूप से उपलब्ध कराई जा रही है।

यह सुविधा गाड़ी संख्या 17007 सिकंदराबाद-दरभंगा में, सिकंदराबाद से 01 फरवरी 2022 से 26 फरवरी 2022 तक तथा गाड़ी संख्या 17008 दरभंगा-सिकंदराबाद में, दरभंगा से 04 फरवरी 2022 से 01 मार्च 2022 तक उपलब्ध रहेगी । इस सुविधा की उपलब्धता से स्लीपर कोच में यात्रा करने वाले अधिकाधिक यात्री लाभान्वित होंगे।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर रेल मंडल के राजनांदगांव एवं कलमना के बीच तीसरी रेल लाइन को पानीजॉब रेलवे स्टेशन से जोड़ने का कार्य के लिए नॉन इंटरलोकिंग का कार्य किया जाएगा इस फलस्वरूप कुछ गाड़ियो का परिचालन प्रभावित

रायपुर : 31 जनवरी, 2022 /पीआर/आर/488- दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर रेल मंडल के राजनांदगांव एवं कलमना के बीच तीसरी रेल लाइन में विधुतीकरण का कार्य एवं पानीजॉब रेलवे स्टेशन से जोड़ने का कार्य के लिए नॉन इंटरलोकिंग का कार्य दिनांक 03 से 04 फरवरी, 2022 तक किया जाएगा इस फलस्वरूप कुछ गाड़ियो का परिचालन प्रभावित, एवं इस खण्ड में चलने वाली कुछ ट्रेनों को रद्द किया गया है ।

रद्द होने वाली गाडियाँ-

दिनांक 03 से 04 फरवरी, 2022 तक दुर्ग से चलने वाली 08741 दुर्ग-गोंदिया मेमू स्पेशल ट्रेन रद्द रहेगी।

दिनांक 03 से 04 फरवरी, 2022 तक गोंदिया से चलने वाली 08743 गोंदिया-ईतवारी मेमू स्पेशल ट्रेन रद्द रहेगी।

दिनांक 03 से 04 फरवरी, 2022 तक ईतवारी से चलने वाली 08744 ईतवारी-गोंदिया मेमू स्पेशल ट्रेन रद्द रहेगी।

दिनांक 03 से 04 फरवरी, 2022 तक गोंदिया से चलने वाली 08742 गोंदिया-दुर्ग मेमू स्पेशल ट्रेन रद्द रहेगी।

दिनांक 02, 03 एवं 04 फरवरी, 2022 तक गोंदिया से चलने वाली 08861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू स्पेशल ट्रेन रद्द रहेगी।

दिनांक 03, 04 एवं 05 फरवरी, 2022 तक झारसुगुड़ा से चलने वाली 08862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू स्पेशल ट्रेन रद्द रहेगी।

दिनांक 03 एवं 04 फरवरी, 2022 को बरौनी एवं गोंदिया से चलने वाली 15231/15232 बरौनी- गोंदिया- बरौनी एक्सप्रेस ट्रेन गोंदिया एवं दुर्ग के बीच रद्द रहेगी।

दिनांक 03 एवं 04 फरवरी, 2022 को रायगढ़ एवं गोंदिया से चलने वाली 12069/12070 रायगढ़- गोंदिया- रायगढ़ जन शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन गोंदिया एवं दुर्ग के बीच रद्द रहेगी।

आम जनता की सुविधा के लिये किये जा रहे ऐसे विकास कार्यो के लिए रेल प्रशासन रेल यात्रियों एवं आम जनता से सहयोग की आशा करता है।

Related Posts