BREAKING

Uncategorised

सेवानिवृत्त हुए एसआई को प्रभारी SP राजेश अग्रवाल ने सम्मानित कर दी विदाई, एसआई बीड़ी यादव ने पुलिस विभाग में 41 वर्षो तक दी सेवाएं

सूरजपुर। पुलिस विभाग में लगातार 41 वर्षो तक सेवा देकर सोमवार 31 जनवरी 2022 को सेवा निवृत्त हुये सूरजपुर जिले के थाना सूरजपुर में पदस्थ एसआई बी.डी.यादव को पुलिस कार्यालय में एक सादे समारोह में प्रभारी पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल सहित पुलिस अधिकारियों ने साल-श्रीफल एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया।

इस दौरान प्रभारी पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल ने कहा कि एसआई बी.डी.यादव आज सेवानिवृत्त हो रहे है, इन्होंने पुलिस विभाग में लगातार 41 वर्षो तक अपनी सेवाएं दी है इस दौरान पूरे सरगुजा रेंज के विभिन्न थाना-चौकी में बेहतर कार्य सम्पादित किए।

उन्होंने कहा कि एसआई सदैव अपने कार्यो के प्रति जवाबदेह रहे, अधिनस्थों को सहयोग व मार्गदर्शन देते हुए कर्तव्य निष्ठ रहते हुए अनुशासन को बनाए रखा। पुलिस विभाग की सेवा से सेवानिवृत्त हो रहे एसआई बी.डी.यादव को पुलिस अधीक्षक ने साल, श्रीफल एवं उपहार भेंट कर सम्मानित करते हुए पेंशन व ग्रेज्युटी राशि स्वीकृति का आदेश सौंपा और स्वस्थ्य सुखमय पारिवारिक जीवन जीने और दीर्घायु होने की कामना की।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर कहा कि सेवानिवृत्त हो रहे एसआई का व्यवहार काफी उत्तम है, स्वभाव से सरल व मृदभाषी है, 41 वर्षो तक अपनी सेवा पुलिस विभाग में दी है जो काफी लम्बा समय रहा। उन्होंने भी एसआई को स्वस्थ्य सुखमय पारिवारिक जीवन जीने और दीर्घायु होने की कामना की।

इस दौरान ट्रेनी आईपीएस संदीप कुमार पटेल, एएसपी मुख्यालय पी.एस.महिलाने, एसडीओपी गीता वाधवानी, रक्षित निरीक्षक भूपेन्द्र कुर्रे, कार्यालय अधीक्षक संतोष वर्मा, थाना प्रभारी सूरजपुर दीपक पासवान, स्थापना प्रभारी अखिलेश सिंह, आनंद पैंकरा, पंकज नेमा, दशरथ पैंकरा, अग्रिमा मिश्रा, अमिताभ, विराट विशी, निलाम्बर मिश्रा, जे.एन.साहू सहित कार्यालय के कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Related Posts