साप्ताहिक बाजार में 02 लाख की उठाईगिरी करने वाले कुल 04 आरोपियों को किया गिरफ्तार, चोरी गए 2 लाख 1 हजार नगद रूपये दुगली पुलिस ने आरोपियों से चंद घंटे में किया बरामद, दुगली पुलिस की पूछताछ में जिले के कोतवाली एवं रूद्री क्षेत्र में चोरी की घटना का किया खुलासा, आरोपियों के मेमोरण्डम से उसके डेरा से करीब 4 किलो 640 ग्राम चांदी का जेवर व एक नग मोबाईल फोन किया गया जप्त, जप्त चांदी की कीमत करीबन 2 लाख 70 हजार रूपये…
धमतरी। घटना दुगली साप्ताहिक बाजार दिन शुक्रवार दिनांक 28.01.22 का है जहां अन्य बाजार की भांति व्यापारी धान खरीदी में व्यस्त थे। गट्टासिल्ली निवासी मोहम्मद कयुम उम्र 37 वर्ष भी धान खरीदी के लिये 2 लाख 1 हजार रूपये नगद रखकर तथा 25 हजार रूपये चिल्हर अलग थैले में रखकर दुगली बाजार में धान खरीदी कर रहा था कि करीब 01:30 बजे उसे पता चला कि उसके सामने रखे 2 लाख 1 हजार रूपये नगद का थैला गायब है जिससे व्यापारी इधर उधर पूछताछ किया फिर उठाईगिरी के संदेह होने पर थाना प्रभारी दुगली को फोन किया।
थाना प्रभारी ने घटना की सूचना पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पॉल तथा एसडीओपी नगरी मयंक रणसिंह को दिया और अधिकारियों के सकुशल नेतृत्व मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दिनेश कुमार कुर्रे निरीक्षक द्वारा अपने प्रधान आरक्षक एवं आरक्षक की टीम के साथ तुरंत नाकाबंदी एवं चेकिंग के लिये निकल पड़े।
त्वरित एक्सन एवं नाकाबंदी कर घटना के महज आधा घंटे के अंदर दुगली पुलिस की टीम ने दुगली – केरेगांव जंगल तरफ पुल के नीचे छिपते हुए संदेही को देखकर घेराबंदी कर 1 नाबालिक बालक उम्र करीब 9 वर्ष सहित कुल 3 आरोपी को पकड़ने में सफल हुए। तलासी लेने पर आरोपी समर पाल पारधी पिता छबिलाल पारधी उम्र 23 वर्ष जिला गुना से 1 लाख रूपये, 2. उदय सोलंकी पिता देवीलाल सोलंकी उम्र 22 जिला इंदौर के कब्जे से 51 हजार रूपये तथा नाबालिक बालक के पास पॉलीथीन में रखे 50 हजार रूपये सहित कुल चोरी गए 2 लाख 1 हजार रूपये की पुलिस ने बरामदगी एवं जप्ती किया।
आरोपियों से पूछताछ में 26 जनवरी को रूद्री के मुड़पार बाजार से चांदी के पायल जेवर काफी मात्रा में चोरी करना तथा कोतवाली थाना के पीछे के एक ज्वेलरी दुकान से एक जोड़ी पायल चोरी करना स्वीकार किया। मेमोरण्डम आधार पर आरोपियों के निशादेही पर उसके चौथे साथी उमादेवी पारधी के कब्जे से उसके डेरा में रखे करीबन 04 किलो 640 ग्राम चांदी के पायल, करधन जिसकी कीमत करीब 2 लाख 70 हजार रूपये है दुगली पुलिस ने बरामद कर जप्ती कर लिया है।
दुगली पुलिस की सूचना पर कोतवाली एवं रूद्री पुलिस ने उसके थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटना की जांच में मौके पर पंहूचकर उसके थाना क्षेत्र का सामान होने की बात कही है । थाना दुगली प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार कुर्रे की टीम प्रधान आरक्षक डोमार सिंह ध्रुव , आरक्षक संजय तोड़ेकर , आरक्षक मानक साहू आरक्षक घनश्याम साहू नें बड़े ही तत्पतरता एवं लगन से उक्त तीनों घटना के चोरों को पकड़ने एवं उनके कब्जे से लाखों का चांदी का सामान बरामद करने में सफलता प्राप्त किये हैं।












