BREAKING

Uncategorised

अगर आप बाईक स्टंट करते है तो हो जाये सावधान, क्योंकि राजधानी पुलिस व्हाट्सएप शिकायत पर कर रही कार्यवाही, अब तक 75 पर हो चुकी है कार्यवाही

नया रायपुर की सड़कों पर लापरवाही पूर्वक बाइक स्टंट कर वाहन चलाने वाले दो पहिया वाहन चालक के विरुद्ध पुलिस ने की कार्रवाई, यातायात पुलिस द्वारा जारी व्हाट्सएप कंप्लेंट नंबर में प्राप्त शिकायत के आधार पर की गई कार्यवाही..

रायपुर। राजधानी रायपुर की यातायात व्यवस्था को सुगम सुरक्षित बनाने तथा शहर की यातायात व्यवस्था मैं ब्यवधान उत्पन्न करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही हेतु जारी व्हाट्सएप कंप्लेंट नंबर पर प्रतिदिन सैकड़ों शिकायतें प्राप्त हो रही है जिस पर यातायात पुलिस रायपुर द्वारा गंभीरता से लेते हुए मोटर यान अधिनियम के तहत त्वरित कार्रवाई की जा रही है।

दिनांक 26 जनवरी 2022 को रात्रि में नया रायपुर की सड़कों पर दो पहिया वाहन क्रमांक सीजी 04 एन ए 5443 के चालक द्वारा लापरवाही पूर्वक गाड़ी लहरा कर स्टंट करते हुए दूसरे की जान जोखिम में डालते हुए वाहन चलाने का वीडियो फुटेज प्राप्त हुआ जो वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में आते ही उक्त दो पहिया वाहन चालक के विरुद्ध मोटर यान अधिनियम के तहत कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशि करने पर यातायात पुलिस और उनके अधिकारी कर्मचारी RTO कार्यालय के माध्यम से उक्त वाहन के स्वामी का पता तलाश किया गया जो *मोहम्मद दानिश रजा पिता अहमद खान हाउस नंबर 264 संतोषी नगर रायपुर का होना पाया गया।

वाहन स्वामी का पता चलने पर वाहन स्वामी के घर जाकर वाहन चालक को वाहन समेत थाना लाया गया जो पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार किया तत्पश्चात यातायात पुलिस रायपुर द्वारा *मोटर यान अधिनियम की धारा 129 112/183, 184, 39/192, 190 (2) के तहत कार्यवाही करते हुए ₹4800 समन शुल्क राशि परिसीमन किया गया।

बता दे की यातायात पुलिस रायपुर को प्रतिदिन WhatsApp complaint number व ट्विटर अकाउंट में लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने वालों के विरुद्ध वीडियो फुटेज एवं शिकायतें प्राप्त हो रही हैं, जिस पर यातायात पुलिस रायपुर द्वारा गंभीरता पूर्वक त्वरित कार्यवाही कर दोषी वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर यान अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की जा रही है। अब तक 75 से अधिक bike stunt करने करने की शिकायत प्राप्त हो चुकी है जिनके विरूद्ध यातायात पुलिस रायपुर द्वारा सख्त कारवाही किया गया।

Related Posts