BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

गणतंत्र दिवस पर स्टेशन मरोदा वासियों मिली एंबुलेंस की सौगात, समाजसेवी संजीत विश्वकर्मा ने किया घोषणा

भिलाई। स्टेशन मरोदा में गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराया गया,साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया,इस दौरान 73 वें गणतंत्र दिवस पर समस्त वार्ड वासी उपस्थित हुए और कार्यक्रम का आनंद लिया।

इस अवसर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल भी उपस्थित रहे, साथ ही वार्ड पार्षद विधि यादव सहित प्रमोद सिंह, शैलेंद्र शिंडे असलम खान सहित कार्यक्रम के आयोजन कर्ता संजीत विश्वकर्मा भी मौजूद रहे।

सांसद बघेल ने अपने हाथों से बच्चों को बिस्किट और चॉकलेट प्रदान की, साथ ही अपने उद्बोधन में उन्होंने देश की आजादी का महत्व और गणतंत्र की गरिमा के संदर्भ में बच्चों को समझाया, कार्यक्रम के आयोजक समाज सेवक संजीत विश्वकर्मा ने सांसद विजय बघेल के मौजूदगी में वार्डवासियों को एंबुलेंस प्रदान करने की बात कही।

जिसकी घोषणा स्वयं सांसद विजय बघेल ने की, श्री बघेल ने संजीत विश्वकर्मा की सराहना करते हुए कहा कि हमनें कोरोना जैसी महामारी देखी है, जिसमें राज्य सरकार की स्वास्थ के प्रति लापरवाही भी उजागर हुई ऐसे में सरकार की उदासीनता का यही जवाब है कि समाज से जुड़े लोग और युवा ही आगे आकर समाज सेवा में अपना योगदान दें।

मैं संजीत विश्वकर्मा की इस नेक पहल हेतु उन्हें बधाई देता हूं, साथ ही वार्ड की सबसे पुरानी एंबुलेंस की मांग पूरी करने पर समस्त वार्ड वासियों की ओर से आभार व्यक्त करता हूं,जिससे वहां मौजूद समस्त वार्ड वासियों ने विजय बघेल तथा संजीत विश्वकर्मा का आभार माना।

इस दौरान मोहसिन अहमद, गोपाल वर्मा, दामेश्वर परगनिहा, चिंता देवी, मनोज साहू, अजीत, गुलशन, शरीन, बब्बन सिद्धकी, विक्की, संतोष, लक्ष्मी, पिंकी सहित समस्त वार्ड वासी उपस्थित रहे।

Related Posts