BREAKING

Uncategorised

मुख्यमंत्री ने करंट से छात्रा की मृत्यु की घटना को गम्भीरता से लेते हुए छात्रावास अधीक्षक को तत्काल निलंबित करने के दिये निर्देश

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महासमुंद जिले के प्री मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास पटेवा में ध्वाजारोहण के दौरान करंट से छात्रा की मृत्यु को गम्भीरता से लेते हुए तत्काल छात्रावास अधीक्षक को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं।

इसके साथ घटना में मृत छात्रा के परिजनों को 4 लाख रुपये एवं छात्र दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत भी एक लाख रु की राशि तत्काल प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने इस घटना में घायल एक अन्य छात्रा को बेहतर उपचार प्रदान करने के भी निर्देश भी अधिकारियों को जारी किए हैं।

मुख्यमंत्री लोकवाणी में इस बार सुगम उद्योग, व्यापार-उन्नत कारोबार पर प्रदेशवासियों से करेंगे बात- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लोकवाणी में  इस बार सुगम उद्योग, व्यापार-उन्नत कारोबार पर प्रदेशवासियों से बातचीत करेंगे। इस संबंध में आकाशवाणी रायपुर के दूरभाष नंबर 0771-2430501, 2430502, 2430503 पर  27, 28 एवं 29 जनवरी को अपरान्ह 3 से 4 बजे के बीच फोन करके अपने सवाल रिकाॅर्ड करा सकते हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी की 26 वीं कड़ी का प्रसारण 13 फरवरी 2022 को होगा। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केंद्रों, एफएम रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से सुबह 10.30 से 11 बजे तक होगा।

Related Posts