BREAKING

फीचर्डविविध

रोहित शर्मा के अगुवाई में खेलेगी टीम इंडिया: कुलदीप यादव और रवि विश्नोई का हुआ चयन, देखे वेस्टइंडीज सीरीज का शेड्यूल

कुलदीप यादव टीम इंडिया में वापसी कर रहे हैं और रवि बिश्नोई वेस्टइंडीज शृंखला में पहली बार भारतीय टी20 टीम में चुने गये हैं, रोहित शर्मा टीम की अगुवाई करेंगे….

 

नईदिल्ली (ए)। युवा लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी टी20 शृंखला के लिये भारतीय टीम में चुना गया. जबकि कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव ने घुटने के ऑपरेशन के बाद सीमित ओवरों की टीम में वापसी की।

भुवनेश्वर कुमार की टी20 सीरीज से छुट्टी, वनडे में बरकरार

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सूत्रों के हवाले से खबर आयी है कि कुलदीप यादव टीम इंडिया में वापसी कर रहे हैं और रवि बिश्नोई वेस्टइंडीज शृंखला में पहली बार भारतीय टी20 टीम में चुने गये हैं. रोहित शर्मा टीम की अगुवाई करेंगे. यह भी पता चला है कि भुवनेश्वर कुमार को वनडे टीम में बरकरार रखा गया है लेकिन उन्हें टी20 टीम में नहीं चुना गया है।

विराट कोहली वनडे और टी20 टीम में

वेस्टइंडीज के खिलाफ पूर्व कप्तान विराट कोहली को वनडे और टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में जगह दी गयी है. विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 1-2 से हारने के बाद कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था।

 

ऑपरेशन के बाद कुलदीप करेंगे टीम में वापसी

विराट कोहली और रवि शास्त्री के युग में कुलदीप यादव को विशेष प्राथमिकता नहीं दी गयी थी, लेकिन अब वे टीम में तुरुप का इक्का बन सकते हैं. कुलदीप का पिछले साल घुटने का ऑपरेशन करवाया था।

 

भारत-वेस्टइंडीज सीरीज का कार्यक्रम

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 6 फरवरी से शुरू होगी और 11 फरवरी का खत्म होगी. जबकि तीन मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत 16 फरवरी से होगी और 20 फरवरी का समाप्त होगी।

 

पूरा शेड्यूल इस प्रकार है

भारत-वेस्टइंडीज पहला वनडे – 6 फरवरी नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद

दूसरा वनडे – 9 फरवरी – नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद

तीसरा वनडे – 11 फरवरी – नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद

तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 16 फरवरी – ईडन गार्डन्स, कोलकाता

दूसरा टी20 – 18 फरवरी – ईडन गार्डन्स, कोलकाता

तीसरा टी20 – 20 फरवरी – ईडन गार्डन्स, कोलकाता

वनडे के सारे मैच दोपहर 1 बजे और टी20 के सारे मुकाबले शाम 7 बजे शुरू होंगे।

Related Posts