BREAKING

देश-दुनियाफीचर्ड

रेलवे ट्रैक में ब्लास्ट : राजधानी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों का बदला रूट, ट्रेनों का परिचालन बंद

रेलवे ट्रैक में ब्लास्ट की खबर है. धनबाद रेलवे डिवीजन के पास चिचाकी और कर्माबाद रेलवे स्टेशन में तेज धमाका हुआ है. ब्लास्ट के कारण हावड़ा-गया-दिल्ली रेल मार्ग पर ट्रेनों के परिचालन को भी बंद कर दिया है…

धनबाद (ए)। झारखंड में रेलवे ट्रैक में ब्लास्ट की खबर है. धनबाद रेलवे डिवीजन के पास चिचाकी और कर्माबाद रेलवे स्टेशन में तेज धमाका हुआ है. आजतक न्यूज पर आयी खबर के मुताबिक धमाके की सूचना मिलने के बाद कई ट्रेनों के परिचालन को रोक दिया गया।

ब्लास्ट के कारण हावड़ा-गया-दिल्ली रेल मार्ग पर ट्रेनों के परिचालन को भी बंद कर दिया है। ब्लास्ट के बाद रेलवे की ओर से एहतियातन इस रुट से गुजरने वाली कई ट्रेनों का मार्ग बदल दिया गया है. वहीं, कई ट्रेनों के आवागमन को नियंत्रित किया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबित बुधवार देर रात इस लाइन में ब्लास्ट हुआ. हालांकि, जो जानकारी मिली है उसके अनुसार हादसे में रेलवे ट्रैन को कोई खास नुक्सान नहीं पहुंचा है, लेकिन सुरक्षा के लिहाज के कई ट्रेनों का परिचालन इस रुट से रोक दिया गया है।

Related Posts