BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दुर्ग में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस: वनमंत्री ने ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी

दुर्ग। गणतंत्र दिवस समारोह दुर्ग जिले में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। छत्तीसगढ़ शासन, वन एवं जलवायु परिर्वतन विभाग, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण, विधि एवं विधायी कार्य विभाग एवं प्रभारी मंत्री द्वारा मोहम्मद अकबर ने दुर्ग के पुलिस परेड ग्राउण्ड में आयोजित 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दुर्ग जिले के जनता के नाम संदेश का वाचन किया। उन्होंने उल्लास एवं उमंग के प्रतीक रंगीन गुब्बारे आसमान में छोड़े।

मुख्य अतिथि मंत्री मोहम्मद अकबर, ने ध्वजारोहरण पश्चात समारोह में उल्लेखनीय कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया।
समारोह में संभागायुक्त महादेव कावरे, आईजी ओपी पाल, कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे, एसपी बद्रीनारायण मीणा, स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी, सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

तालपुरी में बायोडायवर्सिटी पार्क में वन मंत्री ने रोपा पौंधा


तालपुरी में बायोडायवर्सिटी पार्क में वन एवं जलवायु परिर्वतन विभाग, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण, विधि एवं विधायी कार्य विभाग एवं प्रभारी मंत्री द्वारा मोहम्मद अकबर ने एक पौधा लगाया इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बायोडायवर्सिटी पार्क के माध्यम से जिस तरह से प्राकृतिक परिवेश को सहेजने का कार्य किया गया है, वह स्वागत योग्य है। इसी तरह से हमें अपने प्राकृतिक परिवेश को संवारने का कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह पार्क पक्षियों की बसाहट के लिए भी बहुत उपयुक्त है।

सुबह-सुबह प्राकृतिक हवा का आंनद प्राप्त करने के लिए एवं प्राकृतिक परिवेश में सयम बिताने के लिए यहां बहुत अच्छा पार्क बनाया गया है। मंत्री ने चर्चा में कहा कि जलवायु संतुलन बनाये रखने के लिए बहुत आवश्यक है कि हम अधिकाधिक संख्या में पौधें लगाएं और उन्हें सहेजे। इस अवसर पर डीएफओ धम्मशील गणवीर ने विस्तार से पार्क के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर संभागायुक्त महादेव कावरे, कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे उपस्थित थे।

दुर्ग संभागायुक्त कार्यालय में ध्वजारोहण

गणतंत्र दिवस के अवसर पर कमिशनर महादेव कावरे ने संभागायुक्त कार्यालय में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर कार्यालय केे अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे। संभागायुक्त ने सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

दुर्ग कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण

गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने कलेक्टोरेट में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर कार्यालय के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

जनसंपर्क कार्यालय में ध्वजारोहण

गणतंत्र दिवस पर जिला जनसंपर्क कार्यालय में ध्वजारोहण किया गया। जिला जनसंपर्क अधिकारी सौरभ शर्मा ने कार्यलय में ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर कार्यालय के कर्मचारियों ने राष्ट्रगान कर तिरंगा झण्डे को सलामी दी। इस अवसर पर कार्यालय के सहायक संचालक आर नटेश, सहायक संचालक प्रदीप सिंह कंवर, सहायक जनसंपर्क अधिकारी हेमलाल प्रभाकार, छाया चित्रकार शशांक ठाकुर, कनक कोमरा, दिनेश साहू, हेमलता साहू, एशवर्यालता साहू, भोलाराम यादव, हिमेश ठाकुर, नरेश कुमार ठाकुर, संजय कुमार वर्मा, हेमराव गजभिये उपस्थित थे।

Related Posts