BREAKING

Uncategorised

SP प्रशांत ठाकुर ने एनएचएआई, नगर निगम टीम के उपस्थिति में किया ब्लैक स्पॉट सिहावा चौक का निरीक्षण

पुलिस अधीक्षक ने एनएचएआई, नगर निगम टीम के उपस्थिति में किया ब्लैक स्पॉट सिहावा चौक का निरीक्षण, सड़क दुर्घटनाओं को रोकने किया जा रहा सतत प्रयास….

धमतरी। सड़क दुर्घटना में हो रही मृत्यु दर में कमी लाने हेतु सड़क सुरक्षा अभियान के तहत आज दिनांक 24.01.2022 को पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के द्वारा एनएचएआई, नगर निगम टीम के उपस्थिति में ब्लैक स्पॉट सिहावा चौक का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा एनएचएआई टीम को दुर्घटना रोकने हेतु सिहावा चौक में रंबल स्ट्रीप,स्टाप लाईन,जेब्रा क्रासिंग, रोड मार्किंग केट आई लगाने एवं रोड की मरम्मत कराने, नगर निगम टीम को चौक के पास अतिक्रमण कर करने वाले को हटवाने , बंद पड़ी स्ट्रीट लाईट को चालू कराने, बेतरतीब लगे बैनर पोस्टर को हटवाने के साथ अवारा मवेशियों पर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया।

निरीक्षण के दौरान एनएचएआई से के.पी.चौहान सब इंजीनियर एवं उनके टीम एवं नगर निमग से कमलेश ठाकुर सब इंजीनियर एवं टीम, उप पुलिस अधीक्षक यातायात मणीशंकर चन्द्रा एवं यातायात स्टाप उपस्थित थे। पुलिस अधीक्षक द्वारा चौक में उपस्थित यातायात जवानों को दुरूस्त ड्यूटी करने निर्देशित किया गया।

Related Posts