आरआरबी एनटीपीसी की सीबीटी-1 का परिणाम 15 जनवरी 2022 को जारी किया था…
नईदिल्ली (ए)। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटगरी (एनटीपीसी) के 35,281 पदों पर भर्ती के लिए दूसरे चरण की परीक्षा सीबीटी-2 परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। रेलवे के अनुसार, आरआरबी एनटीपीसी की सीबीटी-2 का आयोजन एक चरण में 15 फरवरी 2022 से 19 फरवरी 2022 तक किया जाएगा।
एनटीपीसी में 7वें वेतन आयोग के प्रत्येक लेवल जैसे- लेवल-2, 3, 4, 5 और 6 के लिए अलग-अलग सीबीटी-2 होगी। एक ही लेवल में आने वाले सभी पदों के लिए सीबीटी-2 एक जैसी ही होगी। एनटीपीसी परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थी अपने रीजन की आरआरबी की वेबसाइट पर परीक्षा शेड्यूल चेक कर सकते हैं। आरआरबी भोपाल पर जारी एनटीपीसी सीबीटी-2 शेड्यूल का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट rrbbhopal.gov.in पर या नीचे देख सकते हैं-
आरआरबी एनटीपीसी की सीबीटी-2 के लिए भी पहले वाले रोल नंबर मान्य होंगे। हालांकि प्रत्येक लेवल के पद के लिए प्रवेश पत्र अलग से जारी किया जाएगा। विभिन्न लेवल की एग्जाम सिटी सेम रहेगा लेकिन परीक्षा केंद्र अलग-अलग हो सकते हैं।
आरआरबी एनटीपीसी की सीबीटी-1 का परिणाम 15 जनवरी 2022 को जारी किया था। आरआरबी एनटीपीसी प्रथम चरण की परीक्षा रिजल्ट में एनटीपीसी लेवल-2 परीक्षा के लिए कुल 7,05,620 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया था। रेलवे ने बताया कि यह संख्या रिक्त पदों का 20 गुना है।
देखें RRB NTPC में लेवलवाइज रिक्तियोंं का ब्योरा-
योग्यता – लेवल – रिक्तियों की संख्या – शॉर्टलिस्टेड अभ्यर्थी
10+2 – 2 – 5663 – 113260
10+2 – 3 – 4940 – 98800
स्नातक – 4 – 161 – 3220
स्नातक – 5 – 17393 – 347860
स्नातक – 6 – 7124 – 142480
कुल योग – 35281 पदों के लिए सीबीटी -1 में 705620 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्टेड।

अंतिम परिणाम में 35,281 रिक्तियों की सूची होगी। रेलवे की ओर से बताया गया था कि उच्च स्तर के पद के लिए चयनित उम्मीदवार को निचले स्तर के पद के दूसरे चरण के सीबीटी में उपस्थित होने से नहीं रोका जा सकता है। सीबीटी-2 परीक्षा इस साल 14 और 18 फरवरी को आयोजित की जाएगी।















