BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

ज्वेलर्स दुकान में नकबजनी करने वाले आरोपी 36 घंटे की भीतर गिरफ्तार, लाखो की मशरूका बरामद, दोनों आरोपी है अंतर राज्जीय नकबजन

ज्वेलर्स दुकान में नकबजनी करने वाले 36 घंटे में गिरफ्तार, आरोपियों से चोरी की गयी लाखों की मशरूका बरामद, दोनों अन्तर राज्जीय नकबजन शहर में रहकर करते थे चोरी, सीसीटीवी ने दिलायी सफलता…

भिलाई। थाना छावनी क्षेत्र के सराफा बजार के ओम गोल्ड रिफायनरी में दिनांक 22.01.2022 की रात्रि दुकान का ताला तोड़कर अंदर रखे आलमारी को तोडकर आलमारी में रखे चांदी केबआभूषणों को चोरी करने की घटना की रिपोर्ट थाना छावनी में हुई। उक्त घटना की गंभीरता को देखते हुए बद्रीनारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला दुर्ग द्वारा संजय कुमार ध्रुव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) जिला दुर्ग को आरोपियों की पता साजी हेतु निर्देशित किया गया।

संजय कुमार ध्रुव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) के मार्गदर्शन में नसर सिद्दीकी, उप पुलिस अधीक्षक (अपराध) एवं कौशलेन्द्र देव पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक छावनी के निर्देशन में निरीक्षकबविशाल सोन, थाना प्रभारी छावनी एवं निरीक्षक गौरव तिवारी, प्रभारी सायबर सेल जिला दुर्ग के नेतृत्व में माल मुल्जिम पता साजी हेतु टीम गठित की गयी।

टीम द्वारा घटना स्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे का निरीक्षण एवं आस पास के लोगों से पुछताछ किया गया तथा मुखबिरों कोबउक्त संबंध में जानकारी देने हेतु लगाया गया। आस पास लगे सीसीटीवी फुटेजों में दो संदिग्धों के दिखने पर उनकी पता साजी करने पर आरोपी मो. सलमान एवं मो. बसीर की पहचान हुयी।

जिसे लगी टीम द्वारा हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने अपना नाम मो. सलमान पिता स्व. रहमत अली 22 वर्ष, अब्राहमपुर जिला सुलतानपुर, बसीर अख्तर पिता मो. शब्बीर उम्र 26बवर्ष द्वारा खुद को सुलतानपुर उत्तर प्रदेश का निवासी होना बताए एवं ओम गोल्ड रिफायनरी में चोरी करने की बात स्वीकर किये।

जिनके तलासी पर ओम गोल्ड रिफायनरी से चोरी गया मशरूका चांदी के आभूषण पुलिस द्वारा बरामद किया गया। अग्रिम कार्यवाही थाना छावनी में की जा रही है। उच्च अधिकारियों ने की अधिक से अधिक सीसीटीव लगवाने की अपील। आरोपियों की पतासाजी गिरफ्तारी में उनि. आर. डी.गेंड्रे, सउनि पूर्ण बहादूर, आरक्षक अनिल सिंह, संतोष गुप्ता, रिंकू सोनी, अनुप शर्मा, अरविन्द्र मिश्रा, सत्येन्द्र मढ़रिया, एवन बंछोर की भूमिका सराहनीय रही।

Related Posts