BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

नेताजी सुभाषचंद्र बोस के जयंती पर हुडको में बॉलीबाल प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

भिलाई। आज 23 जनवरी को नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयन्ती के अवसर पर हुड़कों के भारत माता उद्यान में वालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन ए॰बी॰वी॰पी॰ के पूर्व ज़िला संयोजक रितेश सिंह के द्वारा किया गया।

प्रतियोगिता की शुरुआत नेता जी के चित्रपटल पर माल्यार्पण अर्पित करके की गयी। इस प्रतियोगिता में अनेक टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का फ़ाइनल मैच हुड़कों फाइटर एवम रिसाली फाइटर के बीच खेला गया।

जिसमें विजेता रिसाली फाइटर एव उपविजेता हुड़कों फाइटर हुई। यह प्रतियोगिता विनोद नायर ( वालीबॉल कोच), शुशांत डे ( राष्ट्रीय खिलाड़ी एवम उपाध्यक्ष जिला वालीबॉल संघ, दुर्ग ) एवम वी॰ एन॰ सोनी सर (कोच ) के विशेष मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर विकाश पांडेय,  विजय अग्रवाल, अंजन चंद, मालवीय अंकल, जतीन मुखर्जी, शाहिद खान, राजू, ईशान सतपति, प्रतीक पांडेय, नवीन यादव, रितेश नासिरकर, नीरज चंद्रवंशी, शुभम गुप्ता, साहिल तलरेजा, ऋत्विक दिवाकर, ऋषभ यादव, मोहित यादव, तनिष्क, एकांश सरना उपस्थित थे।

Related Posts