भिलाई। राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ चंदूलाल चंद्राकर स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय,दुर्ग (अधिग्रहण) अधिनियम 2021 की धारा 7 की उपधारा (1) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए पदमिनी भोई साहू, अपर कलेक्टर, दुर्ग को विशेष अधिकारी नियुक्त करता है।
छत्तीसगढ़ चंदूलाल चंद्राकर स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय,दुर्ग (अधिग्रहण) अधिनियम 2021 की धारा 7 की उपधारा (2) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राज्य शासन एतद् द्वारा जिला पंजीयक, दुर्ग, जिला कोषालय अधिकारी दुर्ग तथा अधिष्ठाता चंदूलाल चंद्राकर स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, दुर्ग को छत्तीसगढ़ चंदूलाल चंद्राकर स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, दुर्ग (अधिग्रहण) अधिनियम 2021 की धारा 7 की उपधारा (1) में नियुक्त विशेष अधिकारी की सहायता करने के लिये नियुक्त करता है। यहां देखे आदेश…
















