भिलाई-3। नगर निगम भिलाई चरोदा के महापौर निर्मल कोसरे आज उरला स्थित फिल्टर प्लांट का निरीक्षण करने अधिकारियों के साथ पहुंचे एवं 72 घंटे के अंदर पानी सप्लाई दुरुस्त करने का निर्देश दिया।
विदित हो कि नगर निगम भिलाई चरोदा के सभी 40 वार्डों में पेयजल आपूर्ति के लिए उरला में फिल्टर प्लांट बना है, जहां महापौर अपने एमआईसी सदस्यों एवं पार्षदों के साथ पहुंचे एवं प्लांट के अंदर बाहर सभी जगह बारीकी से निरीक्षण किए एवं पानी की शुद्धता की जांच में लगे दल को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जहां-जहां पाइप लाइन में दिक्कत है उसका नया प्रस्ताव बनाने एवं जो पूर्ण हो चुके टंकी है वहां से सतत पानी की सप्लाई करने का निर्देश दिए।


इस अवसर पर महापौर परिषद के सदस्य संतोष तिवारी, मोहन साहू, एम जॉनी, मनोज डहरिया, ईश्वर साहू, पार्षद ललित दुर्गा, टेंनेन्द्र ठाकरे, ई सुनील जैन, अभियंता हेमंत साहू, राजेश बघेल, पप्पू चंद्राकर, अशफाक अहमद, युवराज कश्यप, मोहम्मद आमिर, संतोष मंडपे आदि उपस्थित रहे।















