BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

पेट्रोल पंप कर्मचारियों से ठगी कर 620 लिटर डिजल लेकर रकम न देकर फरार होने वाला ठग पुलिस की गिरफ्त में


रायपुर। विवरण – प्रार्थी ए.स्वामी निवासी महेश कालोनी गुढियारी रायपुर ने बताया कि वह शास्त्री चैक जी0ई0 रोड के अनूप आटो सर्विसेस पेट्रोल पंप में सेल्समेन का काम करता है। पेट्रोल पंप के पास ही रहकर ग्राहको से बिक्री का पैसा लेता है। उसके साथ ललित पटेल, बिजेन्द्र कुमार शर्मा एवं काशीराव काम करते है। दिनांक 05.07.2020 के करीबन दोपहर 01.15 बजे टाटा एस क्रं. सी.जी.04/एमयू/4263 जिसमें दो बडा ड्रम एवं दो छोटा जरीकेन था एवं दूसरा वाहन टाटा एस क्रं. सीजी/04/एलटी/2473 जिसमें दो छोटा जरकीन था साथ में कार क्रं. सीजी/04/एलटी/4434 में ड्रायवर सहित दो आदमी आये एवं मोटर सायकल क्रं. सीजी04/एमक्यू/7149 में एक आदमी आया कार वाले आदमी और मोटर सायकल से आये आदमी द्वारा आपस में बातचीत किये उसके बाद मोटर सायकल वाला आगे चला गया फिर कार क्रं. सीजी04/एलटी/4434 वाला आदमी मेरे पास आकर बोला कि मुझे 690 लीटर डीजल चाहिये ये दोनो टाटा एस में रखे डिब्बा में डीजल डाल दो फिर मेरे द्वारा टाटा एस क्रं. सीजी04/एमयू/4263 में रखे दोनो ड्रम और दोनो जरीकेन में कूल 560 लीटर डीजल डाला जिसका मूल्य 43814 रू. हुआ, फिर कार वाला आदमी के द्वारा मुझे बोला गया कि टाटा एस क्रं.सीजी/04/एलटी/2473 में बाकी डीजल डालो मैं भरा हुआ टाटा एस क्रं. सीजी04/एमयू/4263 आगे करके रोक रहा हूं, मैं पैसा एक साथ दूंगा बोलकर टाटा एस क्रं. सीजी04/एमयू/4263 को आगे करने लगा एवं मैं दूसरा टाटा एस क्रं. सीजी04/एलटी/2473 में रखे जरीकेन पर डीजल डाल रहा था तभी कार वाला आदमी टाटा एस क्रं. सीजी04/एमयू/4263 में बैठकर डीजल को लेकर गुमराह कर ठगकर धोखाधडी कर भाग गया। भागते हुए देखने से डीजल भर रहे टाटा एस क्रं. सीजी/04/एलटी/2473 के वाहन चालक मनोज पुष्कर से पूछताछ करने पर बताया कि मुझे कार में बैठे हुए आदमी ने फोन करके 1500 रूपया किराया में डीजल पहुंचाने हेतु यहा बुलाया था उसे वह डीजल का पैसा नही दिया है । इस प्रकार कार क्रं. सीजी04/एलटी/4434 में आया हुआ आदमी एवं मोटर सायकल क्रं.सीजी04/एमक्यू/7149 में आये हुये आदमी के द्वारा 560 लीटर डीजल भराकर बिना पैसा दिये दूसरे गाडी में भी डीजल भरवाने का बहाना कर बेईमानी से धोखा में रखकर डीजल डलवाकर बिना पेमेंट किये धोखाधडी कर फरार हो गया। जिस पर मौदहापारा में अपराध क्र. 68/2020 धारा 420, 34 भादवि दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव के द्वारा अति0 पुलिस अधीक्षक शहर, अति0 पुलिस अधीक्षक अपराध को अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर गिरफ्तार करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। जिस पर थाना मौदहापारा एवं सायबर सेल की विशेष टीम द्वारा घटना के संबंध में पेट्रोलपंप कर्मचारियों विस्तृत जानकारी लिया गया। घटनास्थल के आसपास लगे सी.सी.टीव्ही. कैमरो का फूटेज संकलित कर अज्ञात आरोपियेां के द्वारा उपयोग किये गये टाटा एस एवं मोटर सायकल के आने जाने के रास्तों में लगे फूटेज का अवलोकन किया गया। फूटेज के आधार पर संदेही गाड़ी के नंबरों के आधार पर तकनिकी जानकारी प्राप्त किया गया । सायबर सेल प्राप्त तकनिकी जानकारी के आधार पर टीम द्वारा संदेही आकाश बाघ को घेराबदंी कर पकड़ा गया। पूछताछ पर संदेही आकाश बाघ के द्वारा अपने एक अन्य साथी राजू साहू के साथ घटना करना स्वीकार किया। आरोपी आकाश बाघ के निशानदेही पर 420 लिटर डीजल एवं घटना में प्रयुक्त वाहन पल्सर मोटर सायकल को बरामद कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। आरोपी राजू साहू की गिरफ्तारी हेतु टीम लगातार उसके छिपने के संभावित स्थानों पर पता-तलाश कर रही है।
गिरफ्तार आरोपी – आकाश बाघ पिता पुरूषोत्तम बाघ उम्र 21 साल निवासी शांति नगर कुंदरापारा भारतमाता चैक के पास रायपुर थाना सिविल लाईन रायपुर

Related Posts