भिलाई। भारतीय जनता युवा मोर्चा, छत्तीसगढ़ प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर राज्य की कांग्रेस सरकार व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को 2500₹ प्रति माह बेरोजगारी भत्ता एवं रोजगार देने का वादाखिलाफी करने के विरोध में आज भाजयुमों रिसाली मंडल के अध्यक्ष विक्की सोनी द्वारा रिसाली आजाद मार्केट चौक पर प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ के पारंपरिक त्यौहार छेरछेरा के रूप में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को उनकी चुनावी वादे को याद दिलाते हुए उनसे प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को 2500₹ प्रति माह भत्ता के हिसाब से 03 साल का बेरोजगारी भत्ता एवं रोजगार मांगा गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से (प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजयुमो) प्रशम दत्ता व अतिथि पार्षद मनीष यादव, धर्मेंद्र भगत,विधि यादव, मंडल मंत्री राजू जंघेल, मंत्री राकेश साहू, जिला मीडिया प्रभारी सतीश दुबे, मंडल कार्यकारिणी अश्वनी पांडे, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष संतु राव,ब्रह्मा रेड्डी, सुनील साहू, अरुण सिंग,मनोज साहू, महिला मोर्चा अध्यक्ष कंचन सिंह,करुणा यादव, सन्ध्या साहू, शालिनी वानखेडे एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।














