भिलाई। आज नव निर्वाचित महापौर के निर्देशानुसर नवगठित रिसाली निगम के अंतर्गत रिसाली सेक्टर दशहरा खेल मैदान पहुँच कर सनीर साहू पार्षद व एम आई सी प्रभारी खेलकूद, युवा कल्याण व शिक्षा ने फूटबाल खिलाड़ियों से मिला।
इस दौरान उन्होंने वहाँ मुलभुत सुविधा कमी के बारे में बताया जिससे की खिलाड़ियों को तकलीफ़ का सामना करना पड़ता है,जल्द ही इस विषय में प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू व प्रदेश कांग्रेस महामंत्री जीतेन्द्र साहू जी एवं महापौर शशि सिन्हा से चर्चा कर समस्या का निराकरण करने हेतु आश्वस्त किया।
इस दौरान वार्ड अध्यक्ष गफ्फार खान, हिरा लाल निर्मलकर, राजू शाह, राकेश बंजारे, घनश्याम साहू, धनजय वर्मा, लष्मेंद्र कुलदीप, सोमेश साहू, तुमन देवांगन, पुरषोत्तम वर्मा, माहेश्वरी, दिलीप शर्मा उपस्थित थे।














