BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

युवा पार्षद इंजीनियर सलमान से वरिष्ठ पार्षद पीयूष मिश्रा को दिया खुला चैलेंज, जाने क्या है पूरा मामला

एमआईसी सदस्य मन्नान व इंजीनियर सलमान ने खोला मोर्चा, झूठी शिकायत करने वाले पार्षद पीयूष व छोटेलाल के खिलाफ की थाने में शिकायत….

भिलाई। पाकिस्तान जिंदाबाद के कथित नारों को लेकर छावनी थाने में शिकायत करने वाले भाजपा पार्षद व पूर्व पार्षद के खिलाफ एमआईसी सदस्य मन्नान गफ्फार खान व पार्षद इंजीनियर सलमान ने मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को मन्नान व इंजीनियर सलमान ने छावनी थाने पहुंचकर भाजपा पार्षद पीयूष मिश्रा व छोटेलाल चौधरी के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को भड़काने की कोशिश का आरोप लगाया है। शिकायत में इन्होंने कहा है कि पार्षद पीयूष व छोटेलाल चौधरी धार्मिक उन्माद फैलाने का प्रयास कर रहे हैं।

इस संबंध में शुक्रवार को मन्नान गफ्फार खान और इंजीनियर सलमान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस ली। प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले दोनों पार्षदों ने वंदेमातरम व भारतमाता की जय के नारे भी लगाए। प्रेसवार्ता में इंजीनियर सलमान ने कहा कि वे पीयूष मिश्रा को सीनियर पार्षद मानते हैं और उनसे कुछ सीखना चाहते थे लेकिन गुरुवार को जो हुआ वह निंदनीय है। बिना किसी सुबूत के हम पर इतना बड़ा आरोप लगाया गया। झूठी शिकायत की गई जबकि ऐसी कोई रैली या जुलूस निकाला ही नहीं गया।

इंजीनियर सलमान ने कहा कि वे ऐसी किसी जुलूस या सम्मान समारोह में मौजूद ही नहीं थे। उनका नाम जबरदस्ती घसीटा जा रहा है। उन्होंने पार्षद पीयूष व छोटेलाल को चुनौती देते हुए कहा कि यदि वे साबित कर दे कि मैं जुलूस व सम्मान समारोह में मौजूद रहा तो तत्काल राजनीति से इस्तीफा दे दूंगा। पार्षद पीयुष व छोटेलाल चौधरी यदि यह साबित नहीं कर पाते तो क्या वे इस्तीफा देंगे।


एमआईसी सदस्य मन्नान गफ्फार खान ने कहा कि मछली मार्केट व सर्कुलर मार्केट के व्यापारियों ने स्वागत किया था न कि कोई जुलूस निकाला गया। इस मामले में हमने छावनी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। नगर निगम भिलाई में युवा एमआईसी सदस्य होने के नाते व्यापारियों ने स्वागत किया था। यहां न तो किसी प्रकार का जुलूस निकला और न नारेबाजी हुई।

आखिर पार्षद पीयूष मिश्रा व छोटेलाल चौधरी ऐसा क्यों कर रहे हैं यह जांच का विषय है। हम दोनों भाजपा पार्षदों पर मानहानी का दावा भी करेंगे। वहीं हम पुलिस प्रशासन से इस मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग करते हैं, और जो भी दोषी होगा उस पर कड़ी कार्रवाई की जाए। यहां देखे वीडियो…👇

https://youtu.be/tVKMlle2zsY

Related Posts