कांग्रेस ने125 उम्मीदवारों का एलान कर दिया है. पहली सूची में 40 फीसदी महिलाओं को टिकट दिया गया है. जानिए कौन कहां से चुनाव लड़ेगा….
नईदिल्ली (ए)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पार्टी के 125 उम्मीदवारों का एलान कर दिया है. पहली सूची में 40 फीसदी महिलाओं को टिकट दिया गया है. जानिए कौन कहां से चुनाव लड़ेगा।
सूची जारी करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा, ‘’हमारी सूची में जो महिलाएं हैं उनमें से कुछ पत्रकार हैं, कुछ संघर्षशील महिलाएं हैं, सामाजिक कार्यकर्ता हैं, ऐसी भी महिलाएं हैं जिन्होंने बेहद अत्याचार झेला है. हमारी उन्नाव की प्रत्याशी उन्नाव गैंगरेप पीड़िता की मां हैं. हमने उनको मौका दिया है कि वे अपना संघर्ष जारी रखें. जिस सत्ता के जरिये उनकी बेटी के साथ अत्याचार हुआ, उनके परिवार को बर्बाद किया गया, वही सत्ता वे हासिल करें।’’
प्रियंका ने आगे कहा, ‘’हमने सोनभद्र नरसंहार के पीड़ितों में से एक रामराज गोंड को भी टिकट दिया है. इसी तरह आशा बहनों ने कोरोना में बहुत काम किया, लेकिन उन्हें पीटा गया. उन्हीं में से एक पूनम पांडेय को भी हमने टिकट दिया है. सदफ जाफर ने सीएए-एनआरसी के समय बहुत संघर्ष किया था. सरकार ने उनका फोटो पोस्टर में छपवाकर उन्हें प्रताड़ित क.या। मेरा संदेश है कि अगर आपके साथ अत्याचार हुआ तो आप अपने हक के लिए लड़ें. कांग्रेस ऐसी महिलाओं के साथ है।’’
पहले जानिए यूपी कांग्रेस की पहली सूची के बड़े नाम
- अजय कुमार लल्लू- तमकुहीराज
- आराधना मिश्रा- रामपुर खास
- अजय राय- पिंडरा
- विवेक बंसल- कोईल
- प्रदीप माथुर- मथुरा
- अजय कपूर- किदवई नगर
- अनुग्रह नारायण सिंह- इलाहाबाद उत्तर
- तनुज पुनिया- जैदपुर
- अखिलेश प्रताप सिंह- रुद्रपुर
- लुइस खुर्शीद- फर्रुखाबाद
- आशा सिंह- उन्नाव (रेप पीड़िता की मां)
- सदफ जफर- लखनऊ सेंट्रल (CAA-NRC विरोधी आंदोलन में जेल)
- पूनम पांडे- शाहजहांपुर (आशा कार्यकर्ता)
यहां देखें पूरी लिस्ट-



















