BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

शासकीय उचित मूल्य की दुकान एवं खाद गोदाम में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

बेमेतरा। दिनांक 12.05.2020 को प्रार्थी प्रमोद कुमार रामटेके सेवा सहकारी समिति मर्या. नांदघाट समिति प्रबंधक ने नांदघाट थाना हाजिर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि कोई अज्ञात चोर द्वारा दिनांक 11.05.2020 के दरमियानी रात्रि में चिचोली खाद गोदाम का चैनल गेट में लगा ताला को तोडकर कमरा अंदर प्रवेश कर  74 बोरी महामाया, 17 बोरी सरना, सबोवन 17 बोरी कुल 108 बोरी धान कीमती 72900/- रूपये एवं कमरा में ही रखा बायोजाईन का 04 डिब्बा खाद किमती 2200/- रूपये कुल जुमला किमती 75100/- रूपये के सामान को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अपराध क्र 129/2020 धारा 457, 380 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
    दिनांक 18.05.2020 को प्रर्थी मेलाराम साहू सेल्समेन ने थाना हाजिर आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि कोई अज्ञात चोर द्वारा दिनांक 17.05.2020 के दरमियानी रात्रि में ग्राम मोहतरा के शासकीय उचित मूल्य कि दूकान, (सोसायटी) के लोहे के दरवाजे का ताला लगे गुजड को उखाड दिये है दरवाजा खुला था अंदर जाकर देखा तो सोसायटी दूकान में रखे चावल का 39 कट्टा लगभग 19.50 क्विंटल शक्कर की 04 कट्टा 1 क्विंटल 94 किलो, नमक 02 बोरी 89 किलो एवं प्लास्टिक कुर्सी 02 नग, खाली बोरा 04 बंडल 50, 50, नग का 200 नग सभी समाग्री का कुल रकम 8648/- रूपये के सामान को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अपराध क्र 110/2020 धारा 457, 380 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

उक्त घटना के संबंध में वरिष्ट अधिकारियो को अवगत कराया गया । जिस पर पुलिस अधीक्षक  दिव्यांग पटेल ने थाना क्षेत्र में हो रही चोरियों पर अंकुश लगाने एवं चोरी की पतासाजी हेतु आवश्यक निर्देश दिये है। जिसके तहत अति. पुलिस अधीक्षक विमल कुमार बैस एवं एसडीओपी बेमेतरा राजीव शर्मा व उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) रामकुमार बर्मन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नवागढ एवं नांदघाट को थाना स्टाफ के साथ अपराध विवेचना हेतु माल मुल्जिम पतासाजी में लगाया गया।
    आरोपी पता साजी विवेचना के दौरान मुखबीर से सूचना मिला कि 02 व्यक्ति ग्राम ताला थाना सरगांव जिला मुंगेली में चावल एवं खाद को बेचने हेतु ग्राहक तलास रहे है कि सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुचकर घेराबंदी कर संदेहीयो को पकड कर पुछताछ किया गया। पुछताछ करने पर अपना नाम 1. विजय पात्रे पिता फगुआ राम उम्र 37 साल 2. रंजित पात्रे पिता सौखीलाल पात्रे उम्र 28 साल साकिनान ग्राम चिरौटी थाना सरगांव जिला मुंगेली का रहने वाला बताया। उक्त घटना के संबंध में दोनो संदेहीयो से पुछताछ करने पर ग्राम मोहतरा सोसायटी एवं ग्राम चिचोली खाद गोदाम में अपने अन्य साथियों के साथ चोरी करना स्वीकार किये। थाना नवागढ के अपराध में दोनो आरोपियों के कब्जे से 02 कट्टा चावल बरामद किया गया।
      तथा थाना नांदघाट के प्रकरण में उपरोक्त दोनो आरोपियो एवं अन्य फरार आरोपियो द्वारा चोरी के समाग्री को बेचना बताया तथा चोरी के समाग्री को खरीदने वाले आरोपी 1. पुरूषोत्तम बंजारे पिता संतराम बंजारे उम्र 45 साल 2. सुशील जांगडे पिता हीरादास जांगडे उम्र 38 साल साकिनान छिंदभोग थाना पथरिया जिला मुंगेली को पकडा गया। आरोपी पुरूषोत्तम बंजारे एवं सुशील जांगडे के कब्जे से 08 – 08 बोरी खाद एवं 01 अन्य फरार आरोपी के घर से 20 बोरी खाद तथा आरोपी विजय पात्रे एवं रंजित पात्रे के कब्जे से 03 बोरी खाद, 03 कट्टी सरना घान एवं घटना में प्रयुक्त 01 नग लोहे का राड व 02 मोटर सायकल बरामद किया गया। जिसमें से थाना नांदघाट के प्रकरण में 03 कट्टी सरना घान एवं घटना में प्रयुक्त 01 नग लोहे का राड व 02 मोटर सायकल बरामद कर अपराध सदर धारा 457,380,211 भादवि एवं उपरोक्त 39 बोरी खाद जिसमें 29 बोरी सुपर फास्फेट एवं 10 बोरी डीएपी खाद को 41 (1-4)  जाफौ/ 379 भादवि के तहत विधिवत कार्यवाही की गई। उपरोक्त प्रकरण में अन्य फरार आरोपियो की पता साजी की जा रही है।
    आरोपी 1. विजय पात्रे पिता फगुआ राम उम्र 37 साल 2. रंजित पात्रे पिता सौखीलाल पात्रे उम्र 28 साल साकिनान ग्राम चिरौटी थाना सरगांव जिला मुंगेली 3. पुरूषोत्तम बंजारे पिता संतराम बंजारे उम्र 45 साल 4. सुशील जांगडे पिता हीरादास जांगडे उम्र 38 साल साकिनान छिंदभोग थाना पथरिया जिला को विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 05.07.2020 को माननीय न्यायालय बेमेतरा पेश किया गया।
       उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी नवागढ निरीक्षक अंबर सिंह, थाना प्रभारी नांदघाट निरीक्षक विपिन रंगारी, सउनि जगमोहन कुंजाम, सउनि शंकर लाल सोनवानी, प्र. आर. गोपाल ध्रुव एवं प्रधान आर. मोहित चेलक, आर. लोकेश सिंह, आर. रामेश्वर मांडले, आर. रविन्द्र तिवारी, आर. पंचराम घोरबंधे, आर. विक्रम सिंह, आर. संतोष साहू, आर. देव भुषण, आर. जीवन बंजारे, आर. धनंजय राजपुत, असलम खान एवं अन्य थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Related Posts