BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की कार्यवाही, 05 प्रकरणों में 15.5 लीटर शराब जप्त 05 गिरफ्तार

जीपीएम पुलिस अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने लगातार कार्यवाही कर रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के द्वारा थाना प्रभारियों को अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देश दिए गए थे।जिसके अनुपालन में जीपीएम पुलिस द्वारा कल रात रेड कार्यवाही की गई। जिसमें थाना मरवाही के ग्राम पीपरडोल  के भेलन सिंह पेन्द्रों  के पास से  3.5 लीटर महुआ शराब एवं बिक्री रकम ₹50 , देवरी डाँड़ के गणेश प्रसाद  के पास से 2.5 लीटर, भर्रीडाँड़ की चमेली बाई  के पास से 3 लीटर और ₹60 बिक्री रकम जप्त कर आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है। इसी प्रकार थाना पेण्ड्रा के ग्राम बंधी निवासी फुलचरण केवट के पास 3 लीटर महुआ शराब तथा बचरवार के रामअवतार साहू के पास 3.5 लीटर महुआ शराब जप्त किया जाकर आबकारी एक्ट की कार्यवाही की गई है। विदित हो कि अभी पिछले सप्ताह ही अवैध शराब पर ज़िला GPM पुलिस की 18 कार्यवाही और अवैध रेत पर सात कार्यवाही की गई है। साथ ही लगातार जुआँ सट्टा पर कड़ा रूख अपनाने से इन तत्वों ने या तो ज़िला छोड़ दिया है या कारोबार बंद कर रखा है।

Related Posts