BREAKING

Uncategorised

कोरबा पुलिस में अब होगा वर्चुअल जनदर्शन: पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने जारी किया व्हाट्सएप नंबर

कोरबा। मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जनदर्शन के माध्यम से आम जनता की समस्याओं को सुनने एवं समाधान करने के निर्देश सभी जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षकों को दिया गया है।

जिसके परिपालन में पुलिस अधीक्षक कोरबा भोजराम पटेल द्वारा प्रत्येक मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनदर्शन लगाकर जनता की समस्याओं को सुनकर समाधान किया जा रहा था। किंतु वर्तमान में बढ़ते कोविड-19 संक्रमण के कारण जनदर्शन कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री के मंशा अनुरूप आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में एक नया प्रयोग करते हुए भोजराम पटेल द्वारा वर्चुअल जनदर्शन की शुरआत की गई है।

पुलिस अधीक्षक ने मोबाइल एवम व्हाट्सएप नंबर 09479279973 जारी करते हुए कहा कि शिकायत कर्ता अपनी शिकायतों के सम्बंध में उक्त मोबाइल नम्बर पर काल कर एवम शिकायतों का सॉफ्ट कॉपी भेजकर समस्याएं बता सकते हैं ,सभी समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जाएगा।

Related Posts