दुर्ग। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के प्रकाश पर्व के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 26 दिसम्बर को श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के साहिबज़ादो के बलिदान को समर्पित 26 दिसम्बर को वीर बाल दिवस मनाए जाने के निर्णय का सिख समाज ने स्वागत एवं आभार व्यक्त करता है।
सिख समाज को क़ायम रखने के लिए सरब दानी श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने अपना पूरा परिवार वार दिया।
सहीबजादे अजीत सिंह जी सहीबजादे जूझार सिंह जी सहीबजादे ज़ोरावर सिंह जी सहीबजादे फ़तह सिंह जी माता गुजर कौर जी ने सिख समाज क़ायम रहे इसके लिए श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज ने साहिबज़ादो को मुग़लों के साथ युद्ध के लिए छोटी सी उमर होने के बावजूद आज्ञा दी
और चारों साहिबज़ादो ने निडर हो कर युद्ध कीया और 10 लाख मुग़लों की फ़ौज के साथ अकेले लड़े और शहीदी प्राप्त की उन शहिदयों का मोल तो कोई नहीं चुका सकता पर उन्हें याद रखना और उनका आदर करना एक अच्छी सोच है।
ऐसे वीर साहिबज़ादो की याद में 26 दिसम्बर को वीर बाल दिवस मनाने के निर्णय का पूरा सिख समाज स्वागत करते है और इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते है।















