BREAKING

देश-दुनियाफीचर्ड

कानपुर के पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने लिया VRS, बीजेपी से लड़ेंगे चुनाव?

कानपुर के पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने वीआरएस के लिए आवेदन किया है. उनके बीजेपी की तरफ से चुनाव लड़ने की अटकलें लगायी जा रही हैं….

कानपुर (ए)। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है. 14 जनवरी से नामांकन शुरू होगा तो 10 फरवरी को पहले चरण के लिए मतदान डाला जाएगा. इसी बीच कानपुर के पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए आवेदन किया है. उनके बीजेपी प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने की अटकलें लगायी जा रही हैं।

कानपुर के पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने फेसबुक पोस्ट कर यह जानकारी दी. उन्होंने लिखा, प्रिय मित्रों, आपको यह अवगत कराना चाहता हूं कि मैने वीआरएस के लिए आवेदन किया है क्योंकि अब राष्ट्र और समाज की सेवा की सेवा एक नए रूप में करना चाहता हूं. मैं बहुत गौरवान्वित अनुभव कर रहा हूं कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुझे भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता के योग्य समझा।

उन्होंने कहा, मैं प्रयास करूंगा कि पुलिस बलों के संगठन के अनुभव और सिस्टम विकसित करने के कौैशल से पार्टी को अपनी सेवाएं दूं और पार्टी में विविध अनुभव के व्यक्तियों को शामिल करने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल को सार्थक बनाऊं।

पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने आगे लिखा, मैं प्रयास करुंगा कि महात्मा गांधी द्वारा दिए गए तिलस्म की सबसे कमजोर और गरीब व्यक्ति के हितार्थ हमेशा कार्य करूं. आईपीएस की नौकरी और अब यह सम्मान, सब बाब साहेब आंबेडकर द्वारा ‘अवसर की समानता’ के लिए रचित व्यवस्था के कारण ही संभव है. मैं उनके उच्च आदर्शों का अनुसरण करते हुए अनुसूचित जाति और जनजाति एवं सभी वर्गों के भाइयों और बहनों के सम्मान, सुरक्षा और उत्थान के लिए कार्य करूंगा. मैं समझता हूं कि यह सम्मान मुझे मेरे पिताजी स्व. श्रीराम अरुण और माता जी स्व. शशि अरुण जी के पुण्य कर्मों के प्रताप के कारण ही मिल रहा है. उनकी पुण्य आत्माओं को शत-शत नमन।

पुलिस कमिश्नर ने आगे लिखा, केवल एक ही कष्ट है. अपनी अलमारी के सबसे सुंदर वस्त्र, अपनी वर्दी को अब नहीं पहन सकूंगा. अपने साथियों से विदा लेते हुए मैं वचन देता हूं, वर्दी के सम्मान के लिए हमेशा सबसे आगे मैं खड़ा मिलूंगा. आपको मेरी ओर से एक जोरदार सैल्यूट…

Related Posts