BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

पूर्वा श्रीवास्तव को बॉलीवुड अभिनेता आदित्य पंचोली ने किया सम्मानित

दुर्ग। बीते दिनों रायपुर में एक कार्यक्रम में आए बॉलीवुड स्टार एवं अभिनेता आदित्य पंचोली ने पूर्वा श्रीवास्तव के गाने को सुनकर छत्तीसगढ़ के टैलेंट को सलाम कहा और पूर्वा को नगद इनाम से नवाजा।

उन्हें सुखद आश्चर्य था इस तरह की गायकी छत्तीसगढ़ से मुंबई में होना चाहिए। उनकी इस तरह की तारीफ को सुनकर दर्शक दीर्घा में बैठे लोगों ने बताया कि यह छत्तीसगढ़ की शान,’छत्तीसगढ़ रत्न एवं छत्तीसगढ़ की लता’ से सम्मानित है तब उन्होंने कहा यह बेटी इन सभी सम्मान की हकदार है।

पूर्वा की इस उपलब्धि के लिए दुर्ग भिलाई शहर के संगीत प्रेमी पुलिस के आला अधिकारी पूर्वा को एवं उनके पिता सहायक उपनिरीक्षक यशवंत श्रीवास्तव थाना अमलेश्वर को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

पूर्वा को गायन में शुरू से ही लगाव रहा है और अपने कठिन परिश्रम से आज इस मुकाम पर पहुंच पाई है। इनके इस कार्य में इनके परिवार का भरपूर सहयोग मिलता है। जिसके कारण यह और आगे बढ़ रही है।

Related Posts