भिलाई। नगर पालिक परिषद जामुल के नव निर्वाचित 20 पार्षदों को दुर्ग एसडीएम विनय पोयाम ने शपथ दिलवाया। शपथ ग्रहण के बाद ही अध्यक्ष और सभापति चुनने की प्रक्रिया प्रारंभ हुई। नगर पालिक परिषद जामुल के 20 पार्षदो में 10 पर भाजपा, 05 पर कांग्रेस, 04 पर निर्दलीय और 01 सीट पर जोगी कांग्रेस ने कब्जा किया है। बीजेपी के 10 पार्षद है उसके बाद भी संशय की स्थिति बनी हुई थी।
सबसे चौकाने वाला निर्णय भाजपा ने लिया और अध्यक्ष पद के लिए रेखराम बंछोर को उम्मीदवार ना बनाकर ईश्वर ठाकुर को बनाया जबकि उपाध्यक्ष
के लिए सीमा यादव को मैदान में उतारा है। वहीं कांग्रेस ने अध्यक्ष के लिए सरोजनी चंद्राकर को उम्मीदवार बनाया और उपाध्यक्ष के लिए कांग्रेस ने सुनिता
चेन्नेवार को मैदान में उतारा। जोगी कांग्रेस भी पीछे नही रहते हुए दुर्गा वैष्णव को अध्यक्ष के लिए उम्मीदवार बना दिया।
भाजपा के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार ईश्वर ठाकुर को 12 वोट मिले, कांग्रेस के अध्यक्ष पद की उम्मीदवार सरोजनी चन्द्राकर को 8 वोट मिले। भाजपा के उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार को सीमा साहू को 9 वोट मिले, कांग्रेस के उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार सुनीता चेन्नेवार को 11 वोट मिले।


इसके साथ ही नगर पालिक परिषद जामुल को नया अध्यक्ष ईश्वर ठाकुर और उपाध्यक्ष सुनीता चेन्नेवार के रूप में मिल गया गया है। जीत की सूचना मिलते ही सांसद विजय बघेल, चुनाव प्रभारी नीलू शर्मा, लाभचंद बाफना, राकेश पाण्डेय, साँवला राम डाहरे सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया।















