दुर्ग। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा दुर्ग में एक अर्जेंट बैठक ली गयी, जिसमें कोविड महामारी जो फिर से बढ़ गयी है और प्रशासन के आदेश को देखते हुए कई अहम फ़ैसले लिए गए। गुरुद्वारा साहिब के प्रधान सेवादार अरविन्दर सिंह खुराना ने बताया की आने वाले 9 जनवरी को धन धन श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के प्रकाश उत्सव बहुत ही सरल तरीक़े से मनाया जाएगा।
जिसमें सुबह 10:30 बजे तक ही दीवान सजाया जाएगा, उसके बाद सिर्फ़ पवित्र कढ़ा प्रशाद की देग ही बरताई जाएगी। किसी भी प्रकार के लंगर का आयोजन नहीं होगा और आगे भी प्रशासन के आगे आदेश तक किसी भी प्रकार के लंगर का आयोजन नहीं होगा क्योंकि लंगर में काफ़ी संगत हो जाती है, जिससे कोविड के बढ़ने का ख़तरा हो सकता है इसलिए ये अहम फ़ैसला लिया गया है।
गुरुद्वारा साहिब में बच्चों का सिखी स्वरोप, पगड़ी कॉम्पटिशन, गुरमंत विचार के बच्चों का एवं बड़ों का कॉम्पटिशन चल रहा था, उसे अभी पोस्ट्पोंड कर दिया गया है बच्चों की सेफ़्टी को देखते हुए। हर दिन के दीवान में सवेरे 9 बजे दीवान की समाप्ति कर दी जाएगी एवं रात को रहरास साहिब जी का पाठ, आरती एवं एक शब्द के कीर्तन की हाजरी के बाद 7 बजे पूरी समाप्ति कर दो जाएगी।
अरविन्दर सिंह खुराना ने बताया की गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के सभी सेवादारों ने ये फ़ैसले इसलिए लिये ताकि सभी इस बीमारी से बच सके सब तंदूरस्त रहे।
प्रशासन के आगे आदेश तक किसी भी प्रकार का आयोजन गुरुद्वारा साहिब में नहीं कीया जाएगा।
सभी सेवादारों ने जनता से अपील भी की सब अपना ख़याल रखें, सब मास्क पहन के निकले, भीड़ भाड़ वाली जगह में ना जाए, समय समय पर हाथ धोए बुजुर्गों एवं बच्चों का ख़ास ख़याल रखें।
बैठक में सेवादार दलपरीत सिंह भाटिया, इंदरपाल सिंह भाटिया,राजेंद्र पाल सिंह अरोरा, जितेन्द्र सिंह, सुखदेव सिंह,अवतार सिंह रंधावा, कुलबीर सिंह सलूजा, परमजीत सिंह, सूरिंदर पाल सिंह दुलई,गुरमीत सिंह भाटिया, राजू भाटिया, दुर्ग ट्रक मालिक संघ के अध्यक्ष गुरदीप सिंह, दवेंदर सिंह, सिंघारा सिंह, भूपिंदर सिंह स्त्री सत संघ के प्रधान सेवादार सतनाम कौर विरदी, अमरजीत कौर रश्मीत कौर एवं और संख्या में समाज के सदस्य उपस्थित थे।















