BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में हुए चूक के विरोध में भिलाई भाजयुमो ने मशाल रैली निकालकर सोनिया, राहुल और सीएम चन्नी का जलाया पुतला

भिलाई। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला भिलाई के अध्यक्ष शरद सिंह के नेतृत्व में विशाल मशाल रैली निकाली गई सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी एवं पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री का विरोध में पुतला दहन किया गया। अध्यक्ष शरद सिंह ने कहा कि देश भर से जिस कांग्रेस का सफ़ाया हो गया, वह अब बौखलाहट में इस स्तर तक की चूक करेगी, सोच कर ही अजीब लगता है। इस घटना का कांग्रेस के द्वारा जश्न मनाया जा रहा है।

प्रधानमंत्री के साथ ही मुख्यमंत्री चन्नी के जाने का कार्यक्रम था लेकिन वे ऐन समय नहीं गए और कोरोना का बहाना बनाया जबकि वे प्रेस करते रहे। इसी तरह नियम अनुसार डीजीपी और मुख्य सचिव को जाना होता है, उनकी रिजर्व गाड़ी भी थी काफिले में लेकिन, ऐन समय पर उन अधिकारियों का भी कार्यक्रम में शमिल न होना भी अनेक संदेह को जन्म देता है।

आज के कार्यक्रम में भाजयुमो प्रदेश मंत्री गोपाल बिष्ट, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सूरज जयसवाल, जिला महामंत्री प्रवीण विश्वास एवं लोकेश पांडे, जगन राव, शैलेंद्र सिंह, आशीष अग्रवाल, अमित राजपूत, प्रवीण सोनी, सौरभ जायसवाल, अमितेश प्रताप सिंह, मोनीष देशमुख, आशीष शुक्ला, विवेक जायसवाल, शुभम चिंचोलकर, अनिल सोनकर, दीपक त्रिपाठी, ओंकार सिंह राजपूत,

आशुतोष तिवारी, सुजीत यादव, संगीत यादव, तापस, रवि गणवीर, रूद्र सिंह, सनी शर्मा, दिनेश देवांगन, सौरभ पांडे, महेश तिवारी, गोविंद नंदी, गोलू, रोहित दुबे, सृष्टि सेनगुप्ता, सिद्धार्थ सिंह रावत, सूरज चौहान, शुभम गुप्ता, अविनाश शर्मा, विक्की यादव, जिले के सभी पदाधिकारी एवं मंडल के पदाधिकारी उपस्थित थे। देखे पूरा वीडियो…

https://youtu.be/9ms12fFtXv0

Related Posts