BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

नीरज पाल बने भिलाई निगम के नए महापौर, गिरवर बंटी साहू सभापति निर्वाचित

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के नवनिर्वाचित पार्षदों के शपथ ग्रहण के महापौर और सभापति की।चयन की प्रकिया शुरू हुई। जिसमें महापौर के लिए कांग्रेस से नीरज पाल, महापौर के लिए भाजपा से महेश वर्मा, सभापति के लिए कांग्रेस से गिरवर बंटी साहू, सभापति के लिए भाजपा से श्याम सुंदर राव, निर्दलीय महापौर के लिए योगेश साहू, और निर्दलीय अध्यक्ष के लिए अनीता अजय साहू ने नामांकन भरा। इसके साथ भिलाई निगम के महापौर और सभापति का चुनाव दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गया। कांग्रेस की सीनियर महिला नेत्री और सेक्टर 10 वार्ड 65 की पार्षद सुभद्रा सिंह ने काफी नाराजगी जाहिर की।

कांग्रेस और भाजपा के समर्थक सुबह से ही निगम परिसर में जमे हुए थे और जीत की घोषणा का इंतजार करते रहे। आखिर कार महापौर और सभापति के जीते हुए प्रत्याशियो की घोषणा हुई जिसमें

महापौर के लिए कांग्रेस से नीरज पाल को 44 वोट
महापौर के लिए भाजपा से महेश वर्मा को 22 वोट
सभापति के लिए कांग्रेस से गिरवर बंटी साहू को 44 वोट, सभापति के लिए भाजपा से श्याम सुंदर राव को 22 वोट, निर्दलीय महापौर के लिए योगेश साहू को वोट 04 और निर्दलीय सभापति के लिए अनीता अजय साहू को 4 वोट मिले। इसमे भाजपा का 2 वोट कांग्रेस

इसके साथ ही भिलाई निगम को नए महापौर नीरज पाल और सभापति गिरवर बंटी साहू निर्वाचित हुए। जीत की सूचना मिलते ही समर्थकों ने ढोल नगाड़ों और फूलों से उनका स्वागत करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Related Posts