BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

रिसाली निगम की पहली महापौर बनी शशि सिन्हा, सभापति पद पर केशव बंछोर ने किया कब्जा

भिलाई/रिसाली। नवगठित नगर पालिक निगम रिसाली के लिए हुए प्रथम चुनाव में पार्षदों के शपथ ग्रहण के बाद महापौर और सभापति चयन की प्रक्रिया शुरू हुई और कांग्रेस ने महापौर के लिए शशि सिन्हा को तथा सभापति के लिए सीनियर पार्षद केशव बंछोर को अपना उम्मीदवार बनाया था वही भाजपा ने महापौर के लिए रमा साहू और सभापति के लिए धर्मेन्द्र भगत को अपना उम्मीदवार बनाया था।

महापौर और सभापति चयन प्रक्रिया के लिए सभी नवनिर्वाचित 40 पार्षदों ने अपना मतदान किया जिसमें कांग्रेस के तरफ से महापौर उम्मीदवार शशि सिन्हा को 27 वोट मिले वही सभापति उम्मीदवार केशव बंछोर 27 को वोट मिले।

भाजपा के तरफ से महापौर उम्मीदवार रमा साहू को 09 वोट मिले और सभापति उम्मीदवार धर्मेन्द्र भगत 13 को वोट मिले।

इसके साथ नवगठित नगर पालिक निगम रिसाली के महापौर और सभापति पद पर कांग्रेस का कब्जा हो गया है। रिसाली निगम की पहली महापौर शशि सिन्हा बनी वही पहले सभापति केशव बंछोर बन गए है।

Related Posts