भिलाई-3। आज भिलाई चरोदा निगम के नवनिर्वाचित पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह के बाद महापौर और सभापति के लिए दोनों पार्टीयो ने नामांकन दाखिल किया। कांग्रेस के तरफ से महापौर के लिए निर्मल कोसरे ने नामांकन दाखिल किया वही सभापति के लिए कृष्णा चंद्राकर ने नामांकन भरा। भाजपा के तरफ से महापौर के लिए नंदनी जांगड़े ने और सभापति के लिए चंद्रप्रकाश पाण्डेय ने नामांकन दाखिल किया।
निर्धारित समयानुसार दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक वोटिंग प्रक्रिया चली। जिसमे निर्मल कोसरे को 24 वोट मिले वही नंदनी जांगड़े को 16 वोट मिले। इस प्रकार महापौर पद पर कांग्रेस के निर्मल कोसरे ने 8 वोट से जीत दर्ज की।
सभापति के लिए हुए वोटिंग में कृष्णा चन्द्राकर को 24 वोट मिले और चंद्रप्रकाश पाण्डेय को 16 वोट मिले। इस प्रकार सभापति के लिए कृष्णा चन्द्राकर ने 8 वोट से जीत दर्ज किए।

इसके साथ ही भिलाई चरोदा निगम को नया महापौर और सभापति मिल गया है। छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद यह पहला अवसर होगा कि भिलाई-चरोदा निगम में कांग्रेस का महापौर बना है। वही सभापती पद पर भी कांग्रेस ने जीत दर्ज कर ली है। जीत की सूचना मिलते ही कांग्रेस समर्थक ढोल-नगाड़ों, गुलाल, पटाखा और फूल मालाओं के साथ निगम पहुंचते ही निर्मल कोसरे और कृष्णा चन्द्राकर को अपने कंधों पर बैठा लिया और जीत का जश्न मनाने लगे। यहां देखे वीडियो…
https://youtu.be/Ps9eOQ5Ios4















