BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

03 वर्षो से फरार धोखाधडी का आरोपी पुलिस के गिरफ्त में, बैक में बंधक भूमि को छल पूर्वक बेचने का है मामला

बालोद। मामला थाना गुण्डरदेही क्षेत्र का है कि आवेदक द्वारिका प्रसाद पिता छेरका प्रसाद एवं सोहद्रा बाई निवासी रेगांकठेरा द्वारा पुलिस अधीक्षक बालोद के समक्ष लिनेश्वर उर्फ रिंकी, संतोष जंघेल, नागेश्व्र राव के विरूद्ध ग्राम कमरौद में स्थित भूमि प.ह.न. 28 खसरा 11.25 रकबा 1.05 हे. एवं खसरा 1110 रकबा 0.1 हे. जमीन जो की छत्तीसगढ राज्य ग्रामीण बैक अमलश्वर दुर्ग में 23 मई 2012 से बंधक था के विक्रय का सौदा छल पूर्वक करने एवं 21 लाख रूपये में रजिस्ट्री कराकर प्रार्थी के साथ धोखाधडी करने सम्बंधित शिकायत प्रस्तुत किया गया था। पुलिस अधीक्षक बालोद के आदेश से उप पुलिस अधीक्षक दिनेश सिन्हा द्वारा मामले की जांच की गई एवं थाना गुण्डरदेही में 420,34 भादवि के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना में लिया गया। आरोपी लिनेश्वर उर्फ रिंकी जोशी एवं अन्य आरोपी घटना कर घटना दिनांक से फरार थे जिनकी पता तलाश पुलिस द्वारा की जा रही थी आरोपी लिनेश्वर उर्फ रिंकी ने गिरफ्तारी के भय से स्वंय का मोबाईल बंद रखा था एवं मैसेज करने के 02-03 घंटे उपरान्त अपने घनिष्ट मित्रो से ही सम्पर्क करता था पुलिस द्वारा गोपनीय सूत्रों से आरोपी की रायपुर में पता तलाश की गई एवम आरोपी लिनेश्वर की गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक बालोद के आदेश पर म0प्र0आर0 खुशबू वर्मा के नेतृत्व में आरक्षक योगेश सिन्हा, आकाश सोनी, रतन डहरे की विशेष टीम भेजकर अवंति विहार से की गई। एवं रिमांड पर जेल भेजा गया।

नाम आरोपी-लिनेश्वर उर्फ रिंकी पिता बिसम्बर उम्र 41 साल निवासी अवन्ति बिहार कॉलोनी रायपुर

Related Posts