BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय भिलाई में नववर्ष मनाया गया

भिलाई। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा सेक्टर-7 स्थित पीस ऑडोरियम में नववर्ष को संस्था के साकार संस्थापक पिताश्री ब्रह्मा बाबा के अव्यक्त स्मृति दिवस तपस्या मास एवं स्व परिवर्तन वर्ष के “लिए जीना है बाबा जैसे ” 21 दिवसीय योग कार्यक्रम को ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर मनाया गया।

भिलाई सेवा केन्द्रों की निदेशिका आशा दीदी ने 21 दिवसीय गहन योग तपस्या ” जीना है बाबा जैसे” कार्यक्रम का लक्ष्य बताते हुए कहा कि हमें ज्ञानी तू आत्मा बन समय को सफल करना है। अंहकार का समर्पण कर नम्र बनना है। सदा हर्षितमुख मुस्कुराना है, हमें जो देखे हमसे जो मीले उन्हें भी सुख की अनुभूति हो।

सप्ताह में एक दिन पूर्ण मौन में रह साइलेंस शक्ति से स्व चिंतन द्वारा कमियों को दूर करना है। दैनिक जीवन मे चलते फिरते योग अभ्यास द्वारा आत्मिक शक्ति को बढ़ाना है । वरिष्ठ ब्रह्माकुमारी दीदियों से प्राप्त मार्गदर्शन द्वारा लक्ष्य प्रमाण लक्षण धारण कर दृढ़ता से ब्रह्मा बाबा जैसे बनना ही है।

सभी ब्रह्मा वत्सों ने भी आत्मिक स्तिथि की ज्योत प्रज्वलन द्वारा निश्चय से विजय एवं स्व परिवर्तन वर्ष की प्रतिज्ञा की। इस 21 दिवसीय योग तपस्या कार्यक्रम में भारतवर्ष के विभिन्न सेवाकेन्द्रों की अनुभवी वरिष्ठ राजयोगी टीचर्स बहनों की ऑन लाइन प्रेरणादायक क्लासेस रहेगी।

Related Posts