BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

मोटरसाइकल से अवैध शराब परिवहन करते 01 गिरफ्तार, 10,000/- ₹ कीमती 02 पेटी अंग्रेजी गोवा शराब जप्त

बलौदाबाजार। कोरोना महामारी के लगातार फैलने एवं कोरोना मरीजो की संख्या मे लगातार बढोत्तरी होने के मद्देनजर कोरोना के प्रसार के रोकथाम हेतु शासन द्वारा दिये गये आदेशो का पालन कराने तथा जिल में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ अधिकारीयों द्वारा निर्देशित किया गया है जिसके परिपालन में थाना प्रभारी श्री विजय चौधरी के नेतृत्व में थाना सिटी कोतवाली बलौदाबाजार पुलिस के द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत आज दिनाक 02.07.2020 को ग्राम खरचा में 02 पेटी अंग्रेजी गोवा शराब जप्त किया गया। मुखबीर की सूचना पर ग्राम खरचा में आरोपी कुलेश्वर निराला पिता मुखीबराम के द्वारा बिक्री करने की नियत से 02 पेटी अंग्रेजी गोवा शराब (कुल 100 पौवा) किमती 10,000रू लगभग को अवैध रूप से परिवहन करते पकड़ा गया। आरोपी से उपरोक्त शराब एवं शराब परिवहन में स्तेमाल की गई मोटर सायकल क्र MH 12 EE 8959 किमती 10,000रू लगभग को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्र 408/2020 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी विजय चौधरी, प्रशिक्षु DSP मिलिन्द पाण्डेय, उपनिरी0 भीम कुमार सोम, सउनि देवनाथ वर्मा, प्रआर अरसद खान, आर. सतीश साहू, शंकर पैकरा, पवन सिदार, छालोप्रसाद खुराना, सहदेव पटेल, मोहन जांगड़े, अमीर राय, दीपक साहू का विशेष योगदान रहा।

Related Posts