BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

बलौदा बाजार के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक I.K.एलेसेला ने किया पदभार ग्रहण

बलौदाबाजार। नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक इंदिरा कल्याण एलेसेला (भा.पु.से.) ने विधिवत पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार भाटापारा का कार्यभार ग्रहण किया। इंदिरा कल्याण एलेसेला इसके पूर्व पुलिस अधीक्षक EOW रायपुर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। इंदिरा कल्याण एलेसेला मूलतः भारतीय पुलिस सेवा के 2011 बैच के अधिकारी है। पुलिस कार्यालय में निवेदिता पाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने उनका स्वागत किया। इस दौरान के.बी.दिवेदी एसडीओपी भाटापारा, संजय तिवारी एसडीओपी बिलाईगढ, सिद्धार्थ बघेल उप पुलिस अधीक्षक बलोदा बाजार, निरीक्षक महेश ध्रुव उपनिरीक्षक रोशन राजपूत, सूबेदार अशोक गिरी उपस्थित थे। पदग्रहण के पश्चात जिले के राजपत्रित अधिकारीगणों एवं शाखाओं के प्रभारियों से चर्चा किये।

Related Posts